फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir's Temperature increase, weather to remain clear for next one week

जम्मू-कश्मीर के पारे में उछाल, अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने के आसार

Sun, 23 Feb 2020 04:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 Feb 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir's Temperature increase, weather to remain clear for next one week
अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने के आसार - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में मौसम साफ होने से तापमान में उछाल आया है। दोनों संभागों के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6-9 डिग्री ऊपर चला गया है। कश्मीर में रात के तापमान में गिरावट जारी है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड पर अभी तक यातायात बहाल नहीं हो पाया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले एक हफ्ते तक मौसम के साफ रहने के आसार हैं। 28 फरवरी को कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


कश्मीर में शनिवार को मौसम साफ रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री चढ़कर 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह, कारगिल, गुलमर्ग और पहलगाम में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है, लेकिन यहां भी दिन के तापमान में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री चढ़कर 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बनिहाल सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 2.0

भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 2.0, बटोत में 4.0 और कटड़ा में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आएगा। जिससे तपिश का अहसास होगा।

 
स्थान       न्यूनतम तापमान
लेह         माइनस  6.7
गुलमर्ग     माइनस   6.0
पहलगाम   माइनस   5.3
श्रीनगर     माइनस   0.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed