{"_id":"645d5cb26de254818e0d33d5","slug":"jammu-kashmir-rohingyas-create-ruckus-at-hiranagar-holding-center-boycott-dinner-on-demand-to-leave-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हीरानगर होल्डिंग सेंटर में रोहिंग्याओं का हंगामा, छोड़ने की मांग पर रात के खाने का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हीरानगर होल्डिंग सेंटर में रोहिंग्याओं का हंगामा, छोड़ने की मांग पर रात के खाने का किया बहिष्कार
Fri, 12 May 2023 02:53 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क,कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क,कठुआ
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 12 May 2023 02:53 AM IST
सार
अवैध रूप से जम्मू में रह रहे रोहिंग्याओं को दो साल पहले पकड़कर हीरानगर उप जेल में बनाए गए होल्डिंग सेंटर भेजा गया था। इनकी संख्या 269 है, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जेल में शिफ्ट किए गए रोहिंग्या(FILE)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कठुआ जिले के हीरानगर उप जेल में बने होल्डिंग सेंटर में वीरवार की देर शाम बंद रोहिंग्याओं ने हंगामा किया। उन्होंने रात के खाने का बहिष्कार कर दिया। सूचना मिलते ही अधिकारियों का अमला जेल पहुंच गया। उन्होंने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया।
अवैध रूप से जम्मू में रह रहे रोहिंग्याओं को दो साल पहले पकड़कर हीरानगर उप जेल में बनाए गए होल्डिंग सेंटर भेजा गया था। इनकी संख्या 269 है, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। वीरवार की शाम अचानक रोहिंग्याओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
उन्होंने छोड़ने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। पहले तो जेल प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पूरा पुलिस प्रशासन का अमला जेल पहुंच गया।
विज्ञापन
उन्होंने रोहिंग्याओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। लगातार नारेबाजी करते रहे। बाद में उन्हें बताया गया कि उनका मामला केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है। इसके बाद वे शांत हुए। अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें खाना खिलाया गया। हालांकि, इस बारे में पुलिस के अधिकारी आधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं हुए।