फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Rohingyas create ruckus at Hiranagar Holding Center, boycott dinner on demand to leave

जम्मू-कश्मीर: हीरानगर होल्डिंग सेंटर में रोहिंग्याओं का हंगामा, छोड़ने की मांग पर रात के खाने का किया बहिष्कार

Fri, 12 May 2023 02:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क,कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 12 May 2023 02:53 AM IST
सार

अवैध रूप से जम्मू में रह रहे रोहिंग्याओं को दो साल पहले पकड़कर हीरानगर उप जेल में बनाए गए होल्डिंग सेंटर भेजा गया था। इनकी संख्या 269 है, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।  

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Rohingyas create ruckus at Hiranagar Holding Center, boycott dinner on demand to leave
जेल में शिफ्ट किए गए रोहिंग्या(FILE) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कठुआ जिले के हीरानगर उप जेल में बने होल्डिंग सेंटर में वीरवार की देर शाम बंद रोहिंग्याओं ने हंगामा किया। उन्होंने रात के खाने का बहिष्कार कर दिया। सूचना मिलते ही अधिकारियों का अमला जेल पहुंच गया। उन्होंने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन


अवैध रूप से जम्मू में रह रहे रोहिंग्याओं को दो साल पहले पकड़कर हीरानगर उप जेल में बनाए गए होल्डिंग सेंटर भेजा गया था। इनकी संख्या 269 है, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। वीरवार की शाम अचानक रोहिंग्याओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने छोड़ने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। पहले तो जेल प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पूरा पुलिस प्रशासन का अमला जेल पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रोहिंग्याओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। लगातार नारेबाजी करते रहे। बाद में उन्हें बताया गया कि उनका मामला केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है। इसके बाद वे शांत हुए। अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें खाना खिलाया गया। हालांकि, इस बारे में पुलिस के अधिकारी आधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं हुए।

होल्डिंग सेंटर की सुरक्षा और की कड़ी

रोहिंग्याओं के हंगामे के बाद होल्डिंग सेंटर में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। साथ ही सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने उन पर कड़ी नजर रखने और हर गतिविधियों की जानकारी रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed