फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir road Accident 1214 till March this year 185 killed and 1530 injured

J&K Accident: जम्मू-कश्मीर में इस साल मार्च तक 1214 सड़क हादसे, 185 की हुई मौत, 1530 घायल

Thu, 30 May 2024 04:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 30 May 2024 04:57 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में इस साल मार्च तक ही प्रदेश में 1,241 सड़क हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में 185 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 1,530 लोग घायल हुए। यह आंकड़े जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir road Accident 1214 till March this year 185 killed and 1530 injured
जम्मू कश्मीर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला जम्मू की तहसील अखनूर में हुए सड़क हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में 40 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिन्हें इलाज के लिए उपजिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 20 लोगों की जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। बस में करीब 75 लोग सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है। इस बड़े हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है।

विज्ञापन


बात करें जम्मू-कश्मीर की तो इस साल मार्च तक ही प्रदेश में 1,241 सड़क हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में 185 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 1,530 लोग घायल हुए। यह आंकड़े जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


इन हादसों में सबसे अधिक दुर्घटनाएं जम्मू जिले में घटी हैं। जम्मू में इस साल मार्च तक 282 सड़क हादसे हुए। इनमें 33 लोगों की मौत हुई और 331 लोग घायल हुए। वहीं, श्रीनगर में इस साल मार्च तक 96 सड़क हादसे हुए। इनमें 9 लोगों की मौत हुई और 104 लोग घायल हुए। वहीं, कश्मीर घाटी के जिला शोपियां में इस साल मार्च तक सबसे कम हादसे हुए हैं। यहां 10 हादसे हुए। इनमें एक की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed