फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,rice mill

अब 31 तक होगी धान की सरकारी खरीद

विज्ञापन
jammu kashmir,rice mill
जम्मू। प्रदेश में अब 31 दिसंबर तक मंडियों में धान की सरकारी खरीद की जाएगी। मंगलवार को किसान एसोसिएशनों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर की मौजूदगी में फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों से मिला। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने धान खरीद के समय पर भुगतान और सुव्यवस्थित करने, ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल की सुविधा देने, खरीद केंद्रों के लिए स्थायी बुनियादी ढांचे के निर्माण, शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने की मांग रखी। उन्होंने मंडलायुक्त को मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

डॉ. राघव ने बताया कि किसानों की सहूलियत के लिए भारत सरकार ने एफसीआई द्वारा धान की खरीद के लिए समय अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। बताया गया कि कठुआ जिले में नौ, सांबा जिले में 1 और जम्मू जिले में 12 सहित कुल 22 मंडियां (खरीद केंद्र) खोली गई हैं और इन खरीद में अब तक लगभग 66 करोड़ रुपये की लागत से 33000 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

एफसीआई के जीएम ने संभागीय आयुक्त को बताया कि ई-खरीद मंडियों की शुरुआत के साथ किसानों को एमएसपी का पूर्ण और सुनिश्चित लाभ मिल रहा है। किसानों को अधिकतम लाभ देने के लिए बिचौलियों को खरीद प्रक्रिया से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने भुगतान में कुछ मामलों में समय की देरी का मुद्दा उठाया। जिसके लिए संभागायुक्त ने संबंधितों को अपने पोर्टल को और अपग्रेड करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed