{"_id":"6408c551fa2d74c875053f73","slug":"jammu-kashmir-residents-of-manipur-who-came-on-maa-vaishno-devi-yatra-missing-not-found-even-after-a-week-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मां वैष्णो देवी यात्रा पर आए मणिपुर निवासी गायब, एक हफ्ते बाद भी नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मां वैष्णो देवी यात्रा पर आए मणिपुर निवासी गायब, एक हफ्ते बाद भी नहीं चला पता
Thu, 09 Mar 2023 12:07 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 09 Mar 2023 12:07 AM IST
सार
मणिपुर निवासी एन. वोरजन सिंह पत्नी और बेटे विजंता के साथ 28 फरवरी को कटड़ा पहुंचा था। इस दौरान भक्तों की अधिक भीड़ होने के कारण वह वहां से लापता हो गया।
विज्ञापन
helpline, police helpline, हेल्पलाइन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए मणिपुर निवासी एक हफ्ते से लापता है। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
मणिपुर निवासी एन. वोरजन सिंह पत्नी कंजेश्वरी और बेटे एनके विजंता के साथ 28 फरवरी को सुबह 11 बजे कटड़ा पहुंचा था। इस दौरान भक्तों की अधिक भीड़ होने के कारण वह वहां से लापता हो गया।
विज्ञापन
वोरजन सिंह के बेटे एनके विजंता ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह करीब साढ़े 11 बजे पिता लापता हो गए। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला है। एक हफ्ता बीतने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दी है। बस स्टैंड जम्मू, रेलवे स्टेशन जम्मू, कटड़ा रेलवे स्टेशन, कटड़ा बस स्टैंड और जम्मू एयरपोर्ट पर भी इसकी जानकारी दी गई है।