फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir reports 727 new coronavirus cases, two deaths

Corona Update: जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 727 नए मामले, दो की मौत, शिक्षक संक्रमित मिलने पर स्कूल बंद

Sat, 30 Jul 2022 01:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 01:20 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14355 कोविड टेस्ट किए। इनमें 727 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना के नए मरीजों व स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में अंतर के चलते सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4468 पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir reports 727 new coronavirus cases, two deaths
जम्मू में कोरोना की जांच करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 727 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग से 206 व कश्मीर संभाग से 521 नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग से एक व जम्मू संभाग से भी एक मरीज की मौत हुई है। हालांकि 572 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, उड़ी के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में दो शिक्षकों समेत 18 छात्र पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14355 कोविड टेस्ट किए। इनमें 727 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना के नए मरीजों व स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में अंतर के चलते सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4468 पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


नए मामलों में जम्मू जिले से 134, उधमपुर जिले से सात, राजोरी से दस, डोडा से नौ, कठुआ से पांच, सांबा से 12, किश्तवाड़ जिले से 19, पुंछ जिले से छह, रामबन से तीन और रियासी से एक मामला सामने आया है। कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर जिले से 246, बारामुला से 94, बडगाम से 42, पुलवामा में आठ मामले मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुपवाड़ा से 49, अनंतनाग से 35, बांदीपोरा से 13, गांदरबल से 12, कुलगाम से 21 और शोपियां से एक नया मामला सामने आया है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों में 1813 जम्मू व 2655 कश्मीर संभाग में हैं। दो नई मौतों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालो की संख्या बढ़कर 4768 पर पहुंच गई है।

स्कूल को सैनिटाइज करने के निर्देश

दो शिक्षकों समेत 18 छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बिझामा बोनियार को बंद कर दिया गया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उन्होंने संस्थान में 150 लोगों के सैंपल लिए थे। इसमें 100 लोगों की रिपोर्ट मिली।



इसमें से कुल 18 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें 16 छात्र और 2 शिक्षक कोविड पॉजिटिव पाए गए। एसडीएम उड़ी हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने शनिवार को संस्थान को हर तरह की गतिविधियों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि हमने संबंधित विभाग से स्कूल को सैनिटाइज करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed