फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,registration,open,wine shops

शराब दुकानों के लिए पंजीकरण आज से, नौ से 15 तक नीलामी

विज्ञापन
jammu kashmir,registration,open,wine shops
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शराब की दुकानों की नीलामी सोमवार से शुुरू होने जा रही है। इसके लिए 15 मार्च तक बोली लगाने वाले पंजीकरण करवा सकते हैं और नौ से 15 मार्च तक बोली लगेगी। इस साल बोली लगाने के लिए आरक्षित राशि 10 लाख 50 हजार से शुरू होगी, जो पिछले साल 10 लाख 25 हजार रुपये से थी। विभाग ने प्रक्रिया सरल बनाने के लिए हलफनामे का एक फॉर्मेट भी जारी किया है, जो विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इससे किसी को भी हलफनामा तैयार कराते वक्त गलती नहीं लगेगी। इसमें साफ तौर पर बताया गया है कि हलफनामे में क्या लिखवाना है और कौन से दस्तावेज जमा कराने हैं।
विज्ञापन

इस बार 289 शराब की दुकानों की बोली लगेगी। पिछले साल की तुलना में इस साल 51 नई दुकानें खोली जा रही हैं। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ने हर दुुकान के लिए 10 लाख रुपये तक आरक्षित राशि रखी है। पहली बोली 10 लाख 50 हजार रुपये से शुरू होगी। पहली बोली 10 लाख 50 हजार से ज्यादा 14 लाख रुपये तक लगाई जा सकती है। इसके बाद फिर दूसरी बोली शुरू होगी।
विज्ञापन

-------
दुकान लेना दुकानदार की जिम्मेदारी
पिछले साल कुछ लोगों ने बोली तो दुकानों की लगाई, लेकिन वे दुकानें नहीं खोल पाए। कई जगहों पर लोगों ने दुकान नहीं खुलने दी तो कहीं पर बोली की रकम अदा नहीं होने के चलते दुकान नहीं खुल पाई। आबकारी आयुक्त का कहना है कि विभाग की नीति साफ है कि दुकान खोलने की जिम्मेदारी बोली लगाने वाले की खुद की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इस बार सरल प्रक्रिया होगी
विभाग ने दस्तावेजों की जानकारी और दायर कराने वाले हलफनामे को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इससे हलफनामा दायर करने में आसानी होगी। पहली बोली 10 लाख 50 हजार से 14 लाख तक लगाई जा सकती है। पूरी पारदर्शिता से बोली की प्रक्रिया होगी। इस बार सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा, क्योंकि बोली आरक्षित राशि पर 25 हजार की जगह 50 हजार रुपये से शुरू होगी।
किशोर कुमार, आयुक्त, आबकारी विभाग जम्मू-कश्मीर
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed