फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir reasi 102 Year Old Cricketer Haji Karam Din playing cricket remains active

102 Year Old Cricketer: मिलें जम्मू कश्मीर के 102 वर्षीय क्रिकेटर हाजी करमदीन से, बल्लेबाजी ऐसी कि चौंक जाए सब

Wed, 15 May 2024 12:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 15 May 2024 12:41 PM IST
सार

102 Year Old Cricketer Haji Karam Din : जम्मू कश्मीर के रियासी जिला के निवासी हाजी करमदीन 102 साल के हैं। इस उम्र में भी वह जमकर क्रिकेट खेलते हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir reasi 102 Year Old Cricketer Haji Karam Din playing cricket remains active
102 Year Old Cricketer Haji Karam Din - फोटो : एजेंसी

विस्तार

उम्र का शतक पार कर चुके हाजी करमदीन जमकर क्रिकेट खेलते हैं। उनका बल्लेबाजी करते हुए कहा का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में हाथों में ग्लव्स और सिर पर टोपी, टांगों पर बैटिंग पैड पहन कर हाजी करम दीन बल्लेबाजी करते देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


वह जम्मू कश्मीर के जिला रियासी के रहने वाले है और 102 साल के हैं। इस उम्र में जब लोगों के लिए चलना भी मुश्किल हो जाता है। हाजी जमकर क्रिकेटर खेलते हैं। उन्हें खेलते हुए देखकर हर कोई प्रेरित महसूस कर सकता है। साफ दिखता है कि वह उम्र को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। जिस उम्र में बुढ़ापे की वजह से चलने के लिए लाठी का सहारा लेना पड़ता है, वह पूरे जोश से खेलते हुए नजर आते हैं। वह किसी नौजवान की तरह एक्टिव रहते हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद है। इसलिए रोज क्रिकेट के मैदान में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलना पसंद है। वह अपने बेटे को भी क्रिकेट खिलाते हैं। वह अगर गलत खेलता है तो उसे डांटते भी हैं। उन्होंने कहा, 'मै क्रिकेट के मैदान में इसलिए आता हूं ताकि देख सकूं कि युवा कैसे खेलते हैं। उन्होंने कहा कि आसपास मेरी उम्र का अब कोई भी जिंदा नहीं है। मेरे साथ के लोगों में से हर किसी का निधन हो चुका है।' उन्होंने हाल ही में दूसरे चरण में जम्मू रियासी सीट पर मतदान भी किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed