{"_id":"5c223160bdec2256e43d2384","slug":"jammu-kashmir-ranji-team-lost-its-match-against-orissa-team-played-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा की जेएंडके पर शानदार जीत, परवेज की शानदार शतकीय पारी पड़ी फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडिशा की जेएंडके पर शानदार जीत, परवेज की शानदार शतकीय पारी पड़ी फीकी
Tue, 25 Dec 2018 07:02 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 25 Dec 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतनु मिश्रा और शुभ्रांशु सेनापति की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत रणजी ट्राफी में ओडिशा ने जेएंडके पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मेजबान जेएंडके की ओर से कप्तान परवेज रसूल की शानदार 158 रनों की शतकीय पारी भी टीम को बचा नहीं पाई। जेएंडके ने अपनी दो पारियों में 127 और 391 रनों के साथ कुल 518 रन जुटाए।
मंगलवार को निर्णायक चौथे दिन ओडिशा ने दो विकेट पर 197 रन जुटाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम के बल्लेबाजों ने पहली पारी में 323 रन बनाए थे। ओडिशा के अभिषेक रौत को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस जीत के साथ ओडिशा को छह अंक मिले।
जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में मंगलवार को पिच पर परवेज रसूल और आमिर अजीज के डटे रहने से एक समय लग रहा था कि मुकाबला ड्रा की ओर जा रहा है। लेकिन दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन लौटते ही जेएंडके की पूरी टीम ने 391 रन जुटाए।
विज्ञापन
परवेज रसूल ने 18 चौकों और दो छक्कों से शानदार 217 गेंदों पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। निचले क्रम में आमिर अजीज ने पांच चौकों और एक छक्के से 56 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरे ओडिशा की शानदार शुरुआत रही।
सलामी बल्लेबाज शांतनु मिश्रा ने 78 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसमें नौ चौके शामिल रहे। दूसरे छोर से शुभ्रांशु सेनापति ने नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। गोविंदा पोडार ने 20 रनों का योगदान दिया। जेएंडके की ओर से मोहम्मद मुद्दसर और परवेज रसूल ने एक-एक विकेट गिराया।