फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Rain and snowfall in some parts today, mercury reached minus 5.8 in Srinagar

जम्मू कश्मीर मौसम: आज कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार, श्रीनगर में पारा माइनस 5.8 पहुंचा

Mon, 26 Dec 2022 08:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Dec 2022 08:30 AM IST
सार

कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन के साथ रात के तापमान में गिरावट जारी है। श्रीनगर में दिन का पारा भी सामान्य से गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Rain and snowfall in some parts today, mercury reached minus 5.8 in Srinagar
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद सेंटा क्लाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर और जम्मू जिले में शनिवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। जम्मू में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री गिरकर 4.1 और श्रीनगर में सामान्य से 3.8 डिग्री गिरकर माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हालांकि पिछले चार साल की तुलना में अभी न्यूनतम तापमान अधिक नहीं गिरा है। 

विज्ञापन


पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान के लगातार लुढ़कने से 31 दिसंबर तक पारे में और गिरावट आ सकती है। चिल्ले कलां के बीच कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेह और कारगिल में भी कई जगह पारा अधिक गिरने से नलों में पानी जम रहा है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 29 दिसंबर को भी मौसम प्रभावित रहेगा। जम्मू में रविवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह 11 बजे तक शहर और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.3, बटोत में 0.6, कटड़ा में 5.8, भद्रवाह में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन के साथ रात के तापमान में गिरावट जारी है। श्रीनगर में दिन का पारा भी सामान्य से गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। काजीगुंड में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.0, पहलगाम में माइनस 7.0 दर्ज किया गया। 


इसके अलावा कुपवाड़ा में माइनस 6.0, कोकरनाग में माइनस 2.2 और गुलमर्ग में माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 14.5 और कारगिल में माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

जम्मू में दिसंबर का न्यूनतम तापमान 

वर्ष               तापमान/तिथि (डिग्री सेल्सियस)
2021             18 दिसंबर को 2.3 डिग्री
2020             18 दिसंबर को 2.8 डिग्री
2019             30 दिसंबर को 2.4 डिग्री
2018             28 दिसंबर को 2.6 डिग्री
2014              27 दिसंबर को 2.4 डिग्री
ऑल टाइम         0.9 डिग्री (28 दिसंबर 1998)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed