फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Raids on six hideouts of terrorists operating in Pakistan in Kishtwar

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों के छह ठिकानों पर किश्तवाड़ में छापे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

Thu, 06 Jul 2023 01:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 01:56 AM IST
सार

एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि एसपी विशाल शर्मा ने गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक प्राथमिकी के संबंध में एनआईए कोर्ट जम्मू से तलाशी वारंट जारी किया था।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Raids on six hideouts of terrorists operating in Pakistan in Kishtwar
किश्तवाड़ में कार्रवाई करते पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

किश्तवाड़ पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने बुधवार को जिले में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) एवं पाकिस्तान से सक्रिय आतंकवादियों के विभिन्न स्थानों पर स्थित घरों में छापे मारे। कार्रवाई में संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि एसपी विशाल शर्मा ने गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक प्राथमिकी के संबंध में एनआईए कोर्ट जम्मू से तलाशी वारंट जारी किया था।

विज्ञापन


इस आधार पर यह कार्रवाई की है। इस बीच मजिस्ट्रेट सहित एसडीपीओ के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। एसआईयू ने मंजूर अहमद उर्फ ताहिर इंकलाबी निवासी द्वाथर सिंगपुरा, नजीर अहमद उर्फ शाहीन निवासी बेगपुरा सिंगपुरा छात्रू, शब्बीर अहमद उर्फ जुनैद निवासी सेवा छात्रू, मोहम्मद इकबाल ऋषि उर्फ मुजामिल अंसारी निवासी देलर छात्रू., मोहम्मद अमीन भट्ट निवासी नारायण चिनगाम, मोहम्मद इकबाल उर्फ बिलाल निवासी किचलू मार्केट, उमर मोहल्ला किश्तवाड़, जो वर्तमान में पीओजेके एवं पाकिस्तान से काम कर रहा है, के घरों में तलाशी ली।
विज्ञापन


एसएसपी पोसवाल ने कहा, इनके घरों से कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। आतंकवादियों के उन सभी समर्थकों व सहयोगियों पर भी मुकदमा चलाया जाएगा जिनकी संलिप्तता जांच में सामने आती है। पुलिस इनकी संपत्ति की भी जांच करेगी ताकि उसको सील करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। तलाशी का उद्देश्य विभिन्न आतंकियों व उनके समर्थकों की चल-अचल संपत्ति का पता लगा कर उनके खिलाफ सुबूत जुटाना और यहां रह रहे उनके परिजनों के बारे में भी पता लगाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी 13 आतंकियों के घरों में छापे मारे गए थे छापे

गौरतलब है कि 1990 से लेकर अब तक किश्तवाड़ जिला के लगभग 36 आतंकी लश्कर, हिजबुल मुजाहिदीन के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में सक्रिय हैं। यह दहशतगर्द जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आतंकी और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करने व बरगलाने का काम कर रहे हैं।



इनके खिलाफ जिला किश्तवाड़ के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। इससे पहले भी 17 और 24 मई को लगभग 13 आतंकियों के घरों में दबिश की जा चुकी है। यह कार्रवाई आतंकियों की संपत्तियों का पता लगाने के उद्देश्य से की गई थी। एनआईए कोर्ट ने इनके खिलाफ वारंट जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed