फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Quarantine and isolation center to be built for Amarnath pilgrims

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रियों के लिए बनेंगे क्वारंटीन व आइसोलेशन सेंटर

Sun, 04 Apr 2021 11:18 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 04 Apr 2021 11:18 AM IST
सार

  • पहलगाम में श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का एलजी के प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण
  • नुनवान बेस कैंप का दौरा कर आवश्यक सुविधाएं पुख्ता करने की दी हिदायत

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Quarantine and isolation center to be built for Amarnath pilgrims
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलजी के प्रमुख सचिव व श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने पहलगाम में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों व श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने ट्रांजिट व बेस कैंप, हाल्टिंग स्टेशन तथा यात्रा मार्ग पर मिलने वाली सुविधाओं को पुख्ता करने को कहा। नुनवान बेस कैंप का दौरा भी किया।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने श्रद्धालुओं को उचित स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उनके लिए क्वारंटीन और आइसोलेशन सेंटर भी बनाने को कहा। इसके साथ ही दुर्गम इलाकों में वेंटिलेटर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। यात्रियों की मदद के लिए लगाए जाने वाले सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को यूनिफार्म में रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: डीडीसी अध्यक्षों को सुरक्षा के लिए मिलेंगे पुलिस जवान और सरकारी वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन


सिम कार्ड व अन्य जरूरी सामान के लिए विशेष कियोस्क स्थापित करने को कहा। यात्रा अधिकारी डीसी अनंतनाग डॉ. पीयूष सिंगला ने सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य, खानपान, पानी तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान मंडलायुक्त पीके पोले, सहायक यात्रा अधिकारी मुश्ताक अहमद सिमानी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed