{"_id":"5c88dc14bdec2213fa1fa12a","slug":"jammu-kashmir-pulwama-militants-killed-jakli-army-jawan-outside-his-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सेना के जवान रहे युवक को आतंकियों ने घर के बाहर मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सेना के जवान रहे युवक को आतंकियों ने घर के बाहर मारी गोली, मौत
Wed, 13 Mar 2019 04:01 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 13 Mar 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने एक पूर्व एसपीओ की गोली मारकर हत्या कर दी। वह सेना में भी शामिल हुआ था, लेकिन ट्रेनिंग बीच में छोड़कर छुट्टी पर चला गया था। इसके बाद लौटा नहीं तो उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।
बुधवार को जिले के पिंगलीना गांव के नायक मोहल्ला में कुछ नकाबपोश आतंकियों ने अपने घर के बाहर खड़े शौकत अहमद नायक (25) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इससे खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आतंकी भाग निकले। स्थानीय लोग उसे नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
शुरुआत में यह खबर फैली थी कि आतंकियों ने सेना के जवान की हत्या कर दी है, लेकिन सेना के प्रवक्ता के अनुसार वह भगोड़ा था। उसने सैनिक के तौर पर कोई शपथ नहीं ली थी। वह 15 जनवरी 2018 को सेना की टेरीटोरियल आर्मी में पंजीकृत हुआ था।
विज्ञापन
21 मार्च को वह सेना के जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री (जैकलाई) रेजिमेंटल सेंटर गया। यहां से 14 सितंबर को वह तीन दिन की छुट्टी पर गया। इसके बाद वह नहीं लौटा तो 17 सितंबर को भगोड़ा घोषित कर दिया गया।
पिंगलीना में ही 18 फरवरी को मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। घटना के बाद आसपास के इलाकों में सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है।