फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir public transport news latest update in hindi

जम्मू- कश्मीर: ढाई साल बाद यात्री किराया 19 फीसदी बढ़ा, सोमवार से लागू होगा 

Sat, 20 Mar 2021 12:31 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 20 Mar 2021 12:31 AM IST
सार

  • परिवहन विभाग ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को अधिकतम किराया तय करने के लिए कहा।
  • बस, मिनी बस, मैक्सी कैब, कांट्रैक्ट मैक्सी कैब सभी का किराया बढ़ेगा।

विज्ञापन
jammu kashmir public transport news latest update in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदेश सरकार ने यात्री किराया में 19 फीसदी बढ़ोतरी का आदेश शुक्रवार को जारी किया। प्रदेश में ढाई साल बाद सरकार ने यात्री किराए में बढ़ोतरी की है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद ने एक सप्ताह पहले पेट्रो पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद यात्री किराया 19 फीसदी बढ़ाने के लिए मंजूरी दी थी। बढ़ी दरें सोमवार से लागू होगा। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग के आयुक्त सचिव हृदेश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार बस, मिनी बस, टैक्सी, मैक्सी कैब (सूमो, बोलेरो, टाटा इंडिका, स्विफ्ट, विंगो, टेंपो ट्रैवलर), कांट्रैक्ट मैक्सी कैब टवेरा, स्कार्पियो, क्वालिस, जाइलो, इनोवा, फारच्यूनर, ऑटो रिक्शा, टाटा मैजिक आदि का किराया 19 फीसदी बढ़ेगा। आयुक्त सचिव ने प्रत्येक कैटगरी के आधार पर राज्य परिवहन प्राधिकरण को अधिकतम किराया तय करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


प्रशासनिक परिषद ने 11 मार्च को ट्रांसपोर्टरों को कोविड महामारी के दौरान हुए नुकसान, पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतें, टोल टैक्स, परिचालन की लागत और पड़ोसी राज्यों में यात्री किराए को ध्यान में रखते हुए किराया बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। मिनी बस एसोसिएशन के सदस्य विजय चिब के अनुसार बढ़ा किराया सोमवार से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री किराए की नई दरें 19 फीसदी वृद्धि के साथ सोमवार से प्रभावी होंगी। -विजय चिब, सदस्य मिनी बस एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed