{"_id":"647b067abbc8d831b10ee19f","slug":"jammu-kashmir-protest-of-bsc-nursing-students-in-gmc-students-angry-not-refunding-extra-fees-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जीएमसी में बीएससी नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, अतिरिक्त फीस वापस नहीं देने पर बिफरे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जीएमसी में बीएससी नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, अतिरिक्त फीस वापस नहीं देने पर बिफरे विद्यार्थी
Sat, 03 Jun 2023 02:53 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 03 Jun 2023 02:53 PM IST
सार
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि नर्सिंग कॉलेज गंग्याल जम्मू, रियासी, उधमपुर और अखनूर में बीएससी नर्सिंग डिग्री के लिए अतिरिक्त वार्षिक फीस ली गई है। पहले वर्ष में 10 हजार के बजाय 70 हजार, दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए 4 हजार के बजाय 50 हजार रुपये लिए गए।
विज्ञापन
जम्मू में प्रदर्शन में करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीएमसी परिसर में पैरा बीएससी विद्यार्थियों ने नर्सिंग डिग्री में अधिक वार्षिक फीस को वापस करने की मांग पर धरना दिया। आरोप लगाया कि निर्धारित फीस से कई गुणा अधिक पैसे लिए गए। सचिवालय के आदेश के बावजूद अतिरिक्त राशि को वापस नहीं किया जा रहा। शनिवार को भी जीएमसी परिसर में प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि नर्सिंग कॉलेज गंग्याल जम्मू, रियासी, उधमपुर और अखनूर में बीएससी नर्सिंग डिग्री के लिए अतिरिक्त वार्षिक फीस ली गई है। पहले वर्ष में 10 हजार के बजाय 70 हजार, दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए 4 हजार के बजाय 50 हजार रुपये लिए गए।
विज्ञापन
रोष जताते हुए कहा कि हॉस्टल के विद्यार्थियों पर दबाव डालकर नहीं भेजा गया। उन्हें चेतावनी दी कि अगर प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा। वहीं, सचिवालय से आदेश जारी कर विद्यार्थियों को अतिरिक्त फीस वापस करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
बावजूद जम्मू कश्मीर पैरा मेडिकल नर्सिंग काउंसिल की ओर से अभी तक पालन नहीं किया गया। इससे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों के समक्ष मुद्दे को उठा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई।
प्राथमिकता पर सुलझाया जाएगा मामला
जम्मू-कश्मीर पैरा मेडिकल एंड नर्सिंग काउंसिल की प्रधान व जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन का कहना है कि बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की अतिरिक्त फीस वापस करने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। अकाउंट सेक्शन के साथ औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उम्मीद है कि जल्द मामले को निपटा लिया जाएगा।