फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Preparation send bodies foreigners killed Gulmarg avalanche, administration contact with embass

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग हिमस्खलन में मारे गए विदेशियों के शव घर भेजने की तैयारी, दूतावास के संपर्क में प्रशासन

Thu, 02 Feb 2023 11:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 02 Feb 2023 11:42 AM IST
सार

गुलमर्ग हिमस्खलन में बुधवार को पोलैंड के दो नागरिकों की जान चली गई थी। पुलिस ने रेस्क्यू कर 21 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था। अब शवों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उनके घर भेजे जाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Preparation send bodies foreigners killed Gulmarg avalanche, administration contact with embass
गुलमर्ग में रेस्क्यू चलाते पुलिस कर्मी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

गुलमर्ग हिमस्खलन में जान गंवाने वाले पोलैंड के निवासियों के शव उनके घर को भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय प्रशासन लगातार पोलैंड दूतावास के संपर्क में हैं। इसके लिए कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। बुधवार को कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसोर्ट गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से पोलैंड के दो स्कीयर्स की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अन्य एजेंसियों की मदद से 19 विदेशी स्कीयर्स और 2 स्थानीय गाइडों को सुरक्षित निकाल लिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 विदेशी नागरिकों और 2 स्थानीय गाइडों की तीन टीमें स्कीइंग के लिए गुलमर्ग के अफरवट इलाके में गई थीं। लगभग दोपहर साढ़े बारह बजे हापतखुड़ कंगडूरी में एक बड़ा हिमस्खलन हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद ये स्कीइंग दल वहां फंस गए। बारामुला पुलिस ने सेना, पर्यटन विभाग और बचाव टीमों को बुलाया। इसके बाद अभियान शुरू किया गया। इस दौरान 19 विदेशी नागरिकों और 2 स्थानीय गाइडों को सुरक्षित बचा लिया गया। उनकी पहचान रूस के एकातेरिना, मैक्सिम, व्लादिमीर, वासिली, इंजन, लियो, निकिता मास्त्र्युकोव, अन्ना चोर्न्यक के तौर पर हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पोलैंड के रफत काकमरेन, नार्सिन विक्लक्स, यूकाज पोटाजेव्क, तुकाज पसेक, कटारजीना फिलिप, मार्सिन रेजीक, बारटेओमी स्जकोप, बार्टोज डोमागाटा, एड्रियन अनिरोसु, मैसी गाइड बार्टोस भी दल में शामिल थे। टंगमर्ग के 2 स्थानीय गाइडों की पहचान फयाज अहमद शेख और मुश्ताक अहमद मीर के रूप में हुई है।

जान गंवाने वाले पोलैंड के निवासी 

अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन में मारे गए पोलैंड के 2 विदेशी नागरिकों की पहचान कॉजिलटॉफ (43 ) और एडम ग्रेच (45) के रूप में की गई। दोनों विदेशी नागरिकों के शवों को बरामद कर लिया गया है। शवों को कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed