फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Pregnant woman dies, questions raised on health department in Rajouri, five doctors suspended

Jammu Kashmir: गर्भवती महिला की हुई मौत, राजौरी में स्वास्थ्य विभाग पर उठा सवाल, पांच डॉक्टर हुए सस्पेंड

Tue, 24 Dec 2024 05:14 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 24 Dec 2024 05:14 PM IST
सार

राजौरी के बदल गांव में गर्भवती महिला की इलाज में लापरवाही से मौत होने पर जीएमसी राजौरी के पांच डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Pregnant woman dies, questions raised on health department in Rajouri, five doctors suspended
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के बदल गांव में एक गर्भवती महिला की इलाज में लापरवाही के कारण मौत हो गई। इस मामले में जीएमसी राजौरी के 5 डॉक्टरों को उनके द्वारा की गई लापरवाही के कारण उन्हे निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, महिला को प्रसव के दौरान गंभीर हालत में जीएमसी राजौरी में भर्ती किया गया था।  लेकिन इलाज में देरी और लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी बहन की जान चली गई।
विज्ञापन


घटना के बाद जिला प्रशासन ने एक जांच समिति बनाई और जांच के बाद डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए डॉक्टरों में प्रसूति विशेषज्ञ और अन्य मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। राजौरी के उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed