फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Preeti giving free coaching to girls for sub-inspector recruitment

जम्मू-कश्मीर: युवतियों को सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए निशुल्क कोचिंग दे रहीं प्रीति

Tue, 14 Dec 2021 02:44 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 14 Dec 2021 02:44 PM IST
सार

मिशन शक्ति के तहत प्रशासन के सहयोग से 150 युवतियों को शारीरिक, शैक्षणिक योग्यता का दिया जा रहा प्रशिक्षण। 
 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Preeti giving free coaching to girls for sub-inspector recruitment
Jammu Kashmir Police - फोटो : @JmuKmrPolice

विस्तार

महिला बाइकर के नाम से प्रसिद्ध प्रीति चौधरी युवतियों को सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए निशुल्क कोचिंग दे रही है। मिशन शक्ति के तहत सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए युवतियों को शैक्षणिक के साथ शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की मदद से 150 युवतियों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है।  
विज्ञापन


जिला प्रशासन के सहयोग से शुरू किए प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों, विशेष रूप से वंचित वर्ग की युवतियों को प्रशिक्षित करना है, जो सशस्त्र बलों में शामिल होने की इच्छुक हैं। इसमें उनके शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक योग्यता पर काम किया जाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 150 युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को बुनियादी शारीरिक व्यायाम और परिचयात्मक सत्र की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- श्रीनगर हमला: एक और जवान शहीद, अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहला बड़ा हमला, जम्हूरियत की मजबूती से बौखलाहट
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और सहायक कर्मियों की निगरानी में इस पूरे कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति कार्यक्रम तीन महीने का है, जो सिर्फ युवतियों के लिए है। मिशन शक्ति इससे पहले भी कुछ कार्यों में भी शामिल है। इसमें महिला बाइक रैली, मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान, झुग्गियों में महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन वितरण, कोविड के दौरान मास्क और दवा वितरण, निराश पीड़ितों (विकलांग, गरीब और जरूरतमंद) के लिए मदद और न्याय की शुरुआत करना आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed