{"_id":"647b160edfea7960690e6795","slug":"jammu-kashmir-postmortem-intruder-killed-in-samba-patrolling-with-strict-vigil-ib-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सांबा में मारे गए घुसपैठिए के शव का पोस्टमार्टम, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी चौकसी के साथ गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सांबा में मारे गए घुसपैठिए के शव का पोस्टमार्टम, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी चौकसी के साथ गश्त
Sat, 03 Jun 2023 03:59 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 03 Jun 2023 03:59 PM IST
सार
सांबा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वीरवार को सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया था। इसके बाद पूरे इलाके में कड़ी चौकसी के साथ गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
सांबा बॉर्डर में गश्त करते बीएसएफ के जवान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांबा जिले की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के मंगु चक क्षेत्र में वीरवार को मारे गए घुसपैठिए के शव पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस के अनुसार शव को 72 घंटे तक शवगृह में रखा गया था। शनिवार को डॉक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया। इसके बाद उसे दफनाया दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वीरवार सुबह मंगु चक की जब्बार पोस्ट के सामने बीएसएफ के जवानों ने जीरो लाइन के निकट कुछ हलचल देखी। जवानों को लगा कि कोई व्यक्ति जीरो लाइन को पार कर भारतीय सीमा में घुस आया है। जब तारबंदी के निकट पहुंचा तो जवानों ने उसे ललकारा, लेकिन वह रेंगता हुआ तारबंदी के निकट आने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
इस पर जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी और उसे ढेर कर दिया। सुबह बीएसएफ के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पाकिस्तानी रेजरों से संपर्क कर उन्हें सुचित किया।
विज्ञापन
लेकिन, पाकिस्तानी रेजरों ने शव लेने से इंकार कर दिया। रक्षा सूत्रों के अनुसार घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करने के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है।