फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir poor people will now get five kg free ration from depot

जम्मू-कश्मीर में लाखों लोगों को बड़ी राहत, अब गरीबों को डिपो से मिलेगा पांच किलो फ्री राशन

Sun, 12 Apr 2020 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 Apr 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir poor people will now get five kg free ration from depot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अब प्रदेश में गरीबों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो से पांच किलो फ्री राशन मिलेगा। चावल और आटे की खेप डिपो तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। इसमें गरीबों को 16 अप्रैल से पांच किलो राशन यानी कि आटा-चावल अतिरिक्त वितरित किया जाना है। इस समय लोग दो माह का इकट्ठा राशन डिपो से ले रहे हैं। गरीबों को अलग-अलग योजनाओं के तहत राशन वितरित किया जा रहा है।

विज्ञापन


डिपो से राशन मिलने से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। लॉकडाउन के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं। गरीब दिहाड़ी तक नहीं लगा पा रहे हैं। इस कारण राशन की दुकानों से राशन लेने में असमर्थ थे। अब सरकार की ओर से गरीबों को निशुल्क अतिरिक्त राशन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के लाखों लोगों को मिलेगी सुविधा
प्रदेश में लाखों गरीबों को यह सुविधा मिलेगी। मौजूदा समय में गरीबों को योजनाओं के तहत एक किलो चावल तीन रुपये में मिल रहा है।

गरीबों को निशुल्क राशन बांटा जाएगा। कवायद शुरू हो गई है। डिपो तक  राशन पहुंचाया जा रहा है। -जितेंद्र सिंह, निदेशक, खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed