फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Political parties started preparations for Panchayat elections, BJP started membership campaign

Jammu Kashmir: पंचायत चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने शुरू की तैयारियां, भाजपा ने किया सदस्यता अभियान शुरू

Wed, 13 Nov 2024 05:48 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 13 Nov 2024 05:48 PM IST
सार

पंचायत चुनाव के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, भाजपा सदस्यता अभियान चला रही है, नेकां जम्मू में सेंध लगाने की तैयारी कर रहा है,और कांग्रेस ने भी संगठन गतिविधियों को तेज किया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Political parties started preparations for Panchayat elections, BJP started membership campaign
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल के शुरू में प्रस्तावित पंचायत चुनाव के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक दल पंचायत चुनाव को पूरी तरह से कैश करने के मूड में हैं। इसमें जहां भाजपा अपने साथ लाखों नए सदस्यों को जोड़कर जनाधार बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है तो वहीं सत्तापक्ष में नेकां जम्मू के लोगों के बीच पहुंचकर उनके हक और हितों की बात कर रही है। कांग्रेस ने भी जल्द संगठन फेरबदल के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज करने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


भाजपा के जनसंपर्क अभियान के प्रभारी असीम गुप्ता ने दावा किया है कि हाल ही में शुरू किए गए पार्टी के सदस्यता अभियान में अब तक करीब डेढ़ लाख नए सदस्य जुड़ चुके हैं। रोजाना औसतन दस हजार ने सदस्य जुड़ रहे हैं। आगामी 17, 24 नवंबर तथा एक दिसंबर को महा अटल संपर्क अभियान में पार्टी के सांसद, विधायक और शीर्ष कैडर डोर-टू-डोर लोगों तक पहुंचकर उन्हें अपनी नीतियों और उपलब्धियों से अवगत करवाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबसे अधिक वोट शेयर हासिल हुआ है। हमें उम्मीद है कि आगामी पंचायत चुनाव में भी जनाधार और मजबूत होगा। सत्तापक्ष में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य सतीश शर्मा ने जम्मू संभाग में कमान संभाली है। 
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दो बार पार्टी मुख्यालय शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में पहुंचकर लोगों और कार्यकर्ताओं से जुड़ चुके हैं। वह भी जम्मू के हितों के लिए लड़ते रहने की बात कर रहे हैं। उन्होंने जम्मू के लोगों को आश्वस्त किया है कि सचिवालय में उनकी समस्याओं के लिए हमेशा दरवाजे खुले रहेंगे।

इसके साथ जम्मू-कश्मीर के लोगों की जमीन और नौकरी के हक का मुद्दा भी कायम रखा है। गत दिवस कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने भी जम्मू पार्टी मुख्यालय में शीर्ष कैडर के साथ बैठक कर संगठन गतिविधियों और आगामी चुनाव पर चर्चा की थी। विधानसभा चुनाव में नेकां ने सर्वाधिक 42, भाजपा ने 29 और कांग्रेस ने छह सीटें हासिल की थीं।

मतदाताओं के लिए 16 नवंबर से विशेष शिविर
जम्मू-कश्मीर में पंचायत मतदाता सूची, 2025 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी है। इसमें सभी प्रक्रियाएं पूरी करके छह जनवरी, 2025 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जानी है। इस बीच 16, 17, 23, 24 नवंबर और एक दिसंबर को मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पंचायत चुनाव बूथ अधिकारी (पीईबीओ यानी वीएलडब्ल्यू/एमपीडीबल्यू आईजीआरएस) विधानसभा बीएलओ के साथ मतदाताओं के मार्गदर्शन के लिए आवश्यक फार्म और पंचायत रोल के साथ मतदान बूथ स्थानों पर उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ओबीसी आरक्षण पर भी काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed