फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,political,JP nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज आएंगे जम्मू

विज्ञापन
jammu kashmir,political,JP nadda
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार सात मार्च को जम्मू दौरे पर आएंगे। छह घंटे के दौरे के दौरान नड्डा श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद कटड़ा में 100 से अधिक भाजपा पदाधिकारियों व कोर ग्रुप से बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेकर रणनीति बनाएंगे। साथ ही परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट पर भी नेताओं से फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के अनुसार चार्टर्ड प्लेन से नड्डा सुबह 11.30 बजे जम्मू एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य नेता उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से सीधे नड्डा श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा के लिए रवाना होंगे। माता रानी के दर्शन करने के बाद वह कटड़ा स्थित वेलकम होटल में दोपहर तीन से चार बजे तक नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार शाम साढे़ पांच बजे के करीब जेपी नड्डा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के बीच जम्मू के दौरे पर आ रहे नड्डा का मुख्य उद्देश्य माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर भाजपा की जीत की कामना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नड्डा के स्वागत में जम्मू एयरपोर्ट से मांडा तक बाइक रैली
जम्मू। जेपी नड्डा के स्वागत के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता जम्मू एयरपोर्ट से मांडा तक बाइकों पर तिरंगा रैली निकालेंगे। इसमें एक हजार मोटरसाइकिल शामिल करने की योजना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने रविवार शाम को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह व उनकी टीम के साथ बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए रैली की तैयारियों का जायजा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed