फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,political

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो लड़ाई की जताई प्रतिबद्धता

विज्ञापन
jammu kashmir,political
जम्मू। श्रीनगर में पुलिस बस पर आतंकी हमले की भाजपा, कांग्रेस, नेकां, पीडीपी, पीपुल्स कांफ्रेंस समेत तमाम राजनीतिक संगठनों ने निंदा है। सभी ने एक सुर से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि श्रीनगर में शहीद हुए जवानों के परिवारों को मेरी शोक संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पूरा देश चाहता है कि इस सुंदर वादी में अमन-शांति हो, आतंक का अंत हो। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि श्रीनगर आतंकी हमले में शहीद हुए सभी जवानों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। पूरा देश एक स्वर में कायराना आतंकी मंसूबों की निंदा करता है। घायल जवानों के स्वास्थ्य लाभ के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।
विज्ञापन

भाजपा नेता और पूवव़धायक देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि इस तरह की बर्बर हरकत बेहद निंदनीय है। मेरा दिल उन परिवारों के साथ है जिन्होंने इस नृशंस कृत्य में अपने बहादुर बेटों को खो दिया है। सभ्य दुनिया में इस तरह के बर्बर कृत्यों में लिप्त लोग मानवता के दुश्मन हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने शहीदों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रें स के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आतंकी हमले पर ट्वीट कर कहा कि श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक पुलिस बस पर हुए आतंकी हमले की भयानक खबर मिली है। मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं। साथ ही मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की शहादत पर शोक जताते हुए कहा कि श्रीनगर हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआए जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए हैं। कश्मीर में सामान्य स्थिति का भारत सरकार का झूठा दावा उजागर हो गया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। पीपुल्स कांफ्रेंस प्रमुख सज्जाद गनी लोन ने घटना की निंदा करते

केंद्र दिल जीते, करे पाकिस्तान से बात
नेशनल कांफ्रें स के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फ ारुक अब्दुल्ला ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है। मैं शहीद हुए जवानों के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। मैं सरकार से गुजारिश करता हूं कि अगर इन चीजों को खत्म करना है तो दिल जीतने की बात करें। अगर दिल जीत लेते हैं तो ये चीजें नहीं होंगी। केंद्र से पाकिस्तान से बात करने पर जोर देते हुए कहा कि जब आप चीन से बात कर सकते हैं तो पाकिस्तान से क्यों नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed