{"_id":"5d5ced6d8ebc3e6c8b444359","slug":"jammu-kashmir-police-sought-public-support-to-control-rumors-jammu-kashmir-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अब अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, बस लोगों को करना होगा यह काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अब अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, बस लोगों को करना होगा यह काम
Wed, 21 Aug 2019 12:36 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जनता से की मदद की अपील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अफवाहों पर नियंत्रण के लिए जनता से सहयोग मांगा है। इसके लिए 100 नंबर के अलावा पांच अन्य हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि वह माहौल खराब करने वाली किसी भी अफवाह के बारे में इन नंबरों पर फोन करें अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन को जानकारी दें, पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
आम जनता टेलीफोन नंबर 0191-2542001, 2542000, 2560401, 2544581 के अलावा हेल्प लाइन नंबर 2560244 और 100 पर जानकारी दे सकती है। इतना ही नहीं लोग नजदीकी थाने या फिर पुलिस पोस्ट से भी संपर्क कर सूचना दे सकते हैं। शिकायत मिलते ही शरारती तत्व के खिलाफ कड़ी करार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को अफवाह फैलाने पर अखनूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर एक शरारती तत्व को हिरासत में लिया है। दो मामले राजोरी में भी दर्ज हुए हैं। दोनों ने फेसबुक पर अफवाह भरे मैसेज पोस्ट किए। रविवार को ऐसी ही एक अफवाह के कारण पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ आई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तेजिंद्र सिंह के अनुसार, लगभग दो सप्ताह के बाद शनिवार को लो स्पीड इंटरनेट सर्विस शुरू की गई थी, परंतु रविवार को अफवाहों के कारण इसे फिर बंद करना पड़ा।
विज्ञापन