{"_id":"5d1717838ebc3e3ccd74fbef","slug":"jammu-kashmir-police-says-mig-21-crash-rumour-is-false-airport-functioning-smoothly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिग-21 के क्रैश की खबरों से प्रशासन का इंकार, कहा- बंद नहीं है श्रीनगर हवाईअड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिग-21 के क्रैश की खबरों से प्रशासन का इंकार, कहा- बंद नहीं है श्रीनगर हवाईअड्डा
Sat, 29 Jun 2019 01:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार सुबह से उड़ रही मिग-21 विमान के क्रैश होने की खबरों को कोरी अफवाह बताया है। खबर थी कि शनिवार सुबह बडगाम जिले के नसरुल्लाह गांव में मिग-21 विमान क्रैश हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि, बडगाम में कोई प्लेन क्रैश नहीं हुआ जबकि अन्य सभी फ्लाईट्स अपने तय समय से उड़ रही हैं। यह सब अफवाह है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ रही थी कि मिग-21 नसरुल्लाह पोरा के पास क्रैश हो गया था। वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि एयरपोर्ट बंद नहीं है। इसका संचालन सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन