फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Police Rewards 5 Villagers For Foiling Cross LoC Narcotics Smuggling Bid In Nowshera rajouri

राजोरी: LoC पर पांच बहादुर ग्रामीणों ने हेरोइन की तस्करी को किया था विफल, पुलिस ने दिया इनाम, मिलेंगे चार लाख

Fri, 14 Jun 2024 03:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 14 Jun 2024 03:38 PM IST
सार

पुलिस ने राजोरी के नौशेरा में नियंत्रण रेखा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करने के लिए पांच ग्रामीणों को चार लाख रुपये की राशि से पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
jammu kashmir Police Rewards 5 Villagers For Foiling Cross LoC Narcotics Smuggling Bid In Nowshera rajouri
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा में नियंत्रण रेखा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करने के लिए पांच ग्रामीणों ने विफल करा दिया था। इसके लिए अब जम्मू कश्मीर पुलिस ने पांचों ग्रामीणों को पुरस्कृत किया है।  

विज्ञापन


नियंत्रण रेखा के पार से लगभग 10 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी को सजग ग्रामीणों ने असफल करा दिया। पुलिस मुख्यालय ने ग्रामीणों को उनकी बहादुरी और देशभक्तिपूर्ण कार्य के लिए पुरस्कार राशि के रूप में चार लाख रुपये स्विकृत किए हैं। ग्रामीणों का गांव जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली से आगे पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना अप्रैल में चार नशीले पदार्थों के तस्करों को रोका, जिससे हेरोइन की खेप जब्त की गई, जिसका वजन 9.94 किलोग्राम था। बाद में पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed