{"_id":"6312bef899716241d12c8368","slug":"jammu-kashmir-police-recovered-two-grenades-at-the-behest-of-the-main-accused-in-the-gool-blast-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir: आतंकी की निशानदेही पर पुलिस ने दो ग्रेनेड बरामद किए, गूल क्षेत्र में पुलिस चौकी पर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir: आतंकी की निशानदेही पर पुलिस ने दो ग्रेनेड बरामद किए, गूल क्षेत्र में पुलिस चौकी पर किया था हमला
Sat, 03 Sep 2022 08:12 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, श्रीनगर
एएनआई, श्रीनगर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 03 Sep 2022 08:12 AM IST
सार
ग्रेनेड्स को जब्बार के जंगलों में छिपाकर रखा गया था, जिससे निकट भविष्य में उनका सुरक्षा बलों पर उपयोग किया जा सके। पुलिस ने बताया कि शौकत अली को गूल क्षेत्र में ग्रेनेड फेंकने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
जब्बार के जंगलों में दो ग्रेनेड बरामद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले की पुलिस ने गूल क्षेत्र में जब्बार के जंगलों से दो ग्रेनेड बरामद किए हैं। गूल क्षेत्र में हुए बम विस्फोट के मुख्य साजिशकर्ता शौकत अली लाइवाल ने इसकी निशानदेही की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ग्रेनेड्स को जब्बार के जंगलों में छिपाकर रखा गया था, जिससे निकट भविष्य में उनका सुरक्षा बलों पर उपयोग किया जा सके। पुलिस ने बताया कि शौकत अली को गूल क्षेत्र में ग्रेनेड फेंकने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि उसने गूल क्षेत्र में जब्बार के जंगलों में दो ग्रेनेड छिपा रखे हैं।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद एक विशेष टीम गठित कर शौकत के साथ मौके पर भेजी गई और दो ग्रेनेड बरामद कर लिए गए। इस दौरान रामबन एसएसपी मोहिता शर्मा, एसडीपीओ गूल निहार रंजन, नायब तहसीलदार गूल नाजिर और गूल थाने के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इससे पहले दो अगस्त को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गूल थाना क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंक दिया था।