फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police crime wing says over ground workers increased in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकियों के ग्राफ में गिरावट, ओजीडब्ल्यू बढ़े, लेह और कारगिल आतंक मुक्त

Fri, 19 Jul 2019 06:18 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 19 Jul 2019 06:18 PM IST
सार

  • जम्मू कश्मीर पुलिस की क्राइम विंग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
  • ओजीडब्ल्यू नेटवर्क की सक्रियता से सुरक्षा ग्रिड की चिंता बढ़ी
  • लेह, कारगिल आतंकवाद मुक्त, गांदरबल जिले में कोई सक्रिय आतंकवादी नहीं

विज्ञापन
jammu kashmir police crime wing says over ground workers increased in jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2017 से सक्रिय आतंकवादियों की संख्या में गिरावट आई है। हालांकि ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) की संख्या इसी अवधि में बढ़ी है। ओजीडब्ल्यू की संख्या में बढ़ोतरी राज्य के सुरक्षा ग्रिड के लिए चिंता का विषय है। जम्मू कश्मीर पुलिस के क्राइम विंग ने ये आंकड़े हाल ही में जारी किए हैं। 

विज्ञापन


राज्य में सक्रिय आतंकियों और ओजीडब्लूय नेटवर्क को लेकर पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनगर जिले में सक्रिय आंतकियों की संख्या सिर्फ 11 हैं जबकि ओजीडबल्यू का आंकड़ा 112 पहुंच चुका है। जबकि कुपवाड़ा में 9 सक्रिय आतंकी व 32 ओजीडबल्यू, हंदवाड़ा में 23 सक्रिय आतंकी व 496 ओजीडबल्यू, बारामुला में 3 सक्रिय आतंकी 26 ओजीडबल्यू, सोपोर में 30 सक्रिय आतंकी व 15 ओजीडबल्यू, बडगाम में 4 सक्रिय आतंकी व 89 ओजीडबल्यू,  शोपियां  में 39 सक्रिय आतंकी व 136 ओजीडबल्यू, अनंतनाग में 23 सक्रिय आतंकी व 130 ओजीडबल्यू, आवंतीपोरा में 25 सक्रिय आतंकी व 71 ओजीडबल्यू, कुलगाम में 29 सक्रिय आतंकी व 317 ओजीडबल्यू तथा पुलवामा में 36 सक्रिय आतंकी व 92 ओजीडबल्यू हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मध्य कश्मीर का गांदरबल जिला एक मात्र ऐसा जिला है जहां कोई भी सक्रिय आतंकी नहीं है लेकिन यहां भी 38 ओजीडबल्यू हैं। 
विज्ञापन


चिनाब वैली के हालात चिंताजनक
हाल ही में जम्मू संभाग के चिनाब वैली इलाके में लंबे अरसे बाद आतंकी घटनाएं सामने आयी हैं जबकि क्राइम विंग के आंकड़े बताते हैं कि चिनाब वैली में सक्रिय आतंकियों का आंकड़ा बहुत कम है। हालांकि यहां का ओजीडब्ल्यू का आंकड़ा सुरक्षा एजंसियों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। रिपोर्ट के अनुसार, डोडा में कोई सक्रिय आतंकी नहीं जबकि 122 ओजीडबल्यू, किश्तवाड़ में 7 सक्रिय आतंकी व 135 ओजीडब्ल्यू, रियासी में कोई सक्रिय आतंकी नहीं जबकि 182 ओजीडब्ल्यू, रामबन में कोई सक्रिय आतंकी नहीं जबकि 74 ओजीडबल्यू, कठुआ में 2 सक्रिय आतंकी व 39 ओजीडबल्यू, पुंछ में कोई सक्रिय आतंकी नहीं जबकि 119 ओजीडब्ल्यू, राजोरी में 5 सक्रिय व 80 ओजीडब्ल्यू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओजीडब्ल्यू नेटवर्क ज्यादा मजबूत
ये आंकड़े बताते हैं कि आतंकियों की तुलना में राज्य में ओजीडब्ल्यू नेटवर्क ज्यादा मजबूती के साथ सक्रिय है। जम्मू संभाग में भी इनकी सक्रियता सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, सक्रिय आतंकियों की तुलना में ओजीडब्ल्यू नेटवर्क ज्यादा घातक होता है। आमलोगों के बीच सक्रिय इन ओजीडब्ल्यू की शिनाख्त करना कठिन होता है, और ये चुपके से अपने मिशन को अंजाम दे कर बच निकलते  हैं। 

जम्मू-सांबा, लेह व कारगिल में कोई सक्रिय आतंकी नहीं
रिपोर्ट बताती है कि जम्मू संभाग के जम्मू और सांबा जिलों के साथ-साथ लद्दाख संभाग के लेह और कारगिल ज़िले में न तो कोई सक्रिय आतंकी है और न ही कोई ओजीडब्ल्यू नेटवर्क सक्रिय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed