फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Police 108 perssonal get medals for gallantry highest in states UTs

स्वतंत्रता दिवस: जम्मू-कश्मीर पुलिस के 108 जवानों को वीरता के लिए मिले पदक, राज्य व UT में सबसे ज्यादा

Sun, 14 Aug 2022 03:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 14 Aug 2022 03:47 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से सबसे ज्यादा 108 पदक से मिले हैं। वहीं, महाराष्ट्र को 42 और छत्तीसगढ़ को 15 पदक से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Police 108 perssonal get medals for gallantry highest in states UTs
jammu kashmir police

विस्तार

76 वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पहले देशभर के 347 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। डीजीपी दिलबाग सिंह के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर पुलिस को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से सबसे ज्यादा 108 पदक से मिले हैं। वहीं, महाराष्ट्र को 42 और छत्तीसगढ़ को 15 पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक सूची के अनुसार, डीजी कुलदीप सिंह के नेतृत्व वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 109 वीरता पदक से सम्मानित किया गया है, जो सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सुरक्षा बलों में सबसे अधिक हैं। वहीं, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 19 वीरता पदक मिले हैं। बीएसएफ इस तालिका में दूसरे स्थान है।
विज्ञापन


204 कर्मी जम्मू-कश्मीर में वीरता के लिए सम्मानित

मंत्रालय ने बताया- '347 वीरता पुरस्कारों में से 204 कर्मियों को जम्मू-कश्मीर में उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं, 80 कर्मियों को वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में और 14 कर्मियों को उत्तर-पूर्व क्षेत्र में उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए हैं और कई आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जिन जवानों को पदक से सम्मानित किया गया है, उनमें जतिंदर सिंह, फैज मोहम्मद, गुलाम रसूल भट और अल्लाह दीन शामिल हैं। जवानों ने पिछले साल 23 मार्च को शोपियां में आतंकवाद विरोधी अभियान के के दौरान आतंकियों को मार गिराया था।

87 पुलिसकर्मी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

मंत्रालय के अनुसार, 87 पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया है। इस सूची में उत्तर प्रदेश छह पदक के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद मध्य प्रदेश चार के साथ दूसरे स्थान पर, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने तीन-तीन पदक के साथ तीसरा स्थान साझा किया है।

सराहनीय सेवा के लिए 648 सम्मानित

सराहनीय सेवा के लिए 648 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इस सूची में सबसे ऊपर 72 पदकों के साथ उत्तर प्रदेश सबसे टॉप पर है। महाराष्ट्र 39 पदकों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है, जबकि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को 24-24 पदक मिले हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुल 1,082 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।


आर्मी डॉग 'बजाज' सेनाध्यक्ष की प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

इंडियन आर्म डॉग 'बजाज' को इस स्वतंत्रता दिवस पर सेनाध्यक्ष की प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष सेवारत सैनिकों और नागरिकों दोनों को कुल 408 प्रशस्तियां दी गई हैं। इस सूची में स्पेशल फ्रंटियर फोर्स के तीन जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed