फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir players will be played cricket in dubai

दुबई में टी-20 चैपिंयनशिप में जलवे दिखाएंगे जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर

Thu, 31 Dec 2015 04:12 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir players will be played cricket in dubai

दुबई में राज्य के युवा क्रिकेटर जलवे दिखाएंगे। दुबई के अजमान ओवल क्रिकेट स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 1 से 7 जनवरी तक हो रहे जेके-यूएई टी-ट्वंटी फ्रेंडशिप कप 2016 में राज्य से सिमुला जेएंडके, सिमेक्स जेएंडके और ओमोरफी जेएंडके टीमें शिरकत कर रही हैं।

विज्ञापन


इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों मुल्कों में खेलों से रिश्ते को मजबूत बनाने और स्थानीय क्रिकेटरों को नया प्लेटफार्म देने के लिए पहली बार राज्य से मौजूदा और पूर्व रणजी क्रिकेटर इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को राज्य टीम रवाना हो गई।
विज्ञापन


सिमुला स्पोर्ट्स क्लब और युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय तथा जेएंडके पुलिस के सहयोग से राज्य की तीन टीमों में श्रीनगर से 15, कुपवाड़ा से 5, अनंतनाग से दो, बनिहाल से दो और जम्मू से 18 क्रिकेटरों के साथ राज्य दस्ते में 42 सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान खेल मंत्री मौलवी इमरान रजा अंसारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय क्रिकेटरों को नया अनुभव हासिल होगा। समारोह में अधिकारियों में एसपी वेद, नवीन अग्रवाल, जहांगीर मीर, जावेद अङमद शाह, रंजीत कालरा मौजूद रहे।

ये होंगी टीम

jammu kashmir players will be played cricket in dubai

ये होंगे सिमुला की टीम के खिलाड़ी: सिमुला जेएंडके टीम में हिलाल राथर, ध्रुव महाजन, शशि कुमार, अंशुमन शर्मा, हरदीप सिंह, समीर खजूरिया, मोहित पुरी, विवेक थापा, गुलजार अहमद, रमण दत्ता, नासिर खान, समीर अली, साहिल शर्मा, टीम मैनेजर तरसेम सिंह शामिल हैं।

सिमेक्स की बागडोर इनके हाथ: सिमेक्स जेएंडके टीम में राजेश गिल, शब्बीर हुसैन, महजूर अली, आमिर अजीज, जावेद मीर, इमरान हरुण, भानू प्रताप, अमीक खान, इंद्रजीत सिंह, राजेश्वर मल्होत्रा, सनी, रोहण गिल, टीम मैनेजर आशिक हुसैन शामिल हैं।

ओमोरफी टीम के ये हैं महारथी: ओमोरफी जेएंडके टीम में सुनील संबयाल, साकिब, गुलाम नबी मंजूर, फाहीम, तनवीर, सज्जाद, आसिफ, फैजान, जहीर अब्बास, जफर, जीशान, टीम मैनेजर रोमेश भट्ट शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed