फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Petrol tanker fell into ditch Ramban highway, chaos after fire broke out

Jammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन में पेट्रोल टैंकर खाई में गिरा, आग भड़कने के बाद मची अफरा-तफरी

Fri, 07 Jul 2023 11:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 11:36 PM IST
सार

जम्मू से श्रीनगर जा रहे पेट्रोल टैंकर रामबन जिले के बनिहाल में पलट गया। लगातार तेल का रिसाव होने के कारण उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने उस पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Petrol tanker fell into ditch Ramban highway, chaos after fire broke out
रामबन के बनिहाल में पेट्रोल टैंकर में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

रामबन जिले में स्थित जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के चारेल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त पेट्रोल टैंकर में आग लग गई। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन संख्या जेके05ई-1172 जम्मू से श्रीनगर पेट्रोल लेकर जा रहा था।

विज्ञापन


बनिहाल के चारेल इलाके में गुरुवार देर रात टैंकर सड़क से खाई में लुढ़क गया। इसमें हादसे में चालक जगविंदर सिंह निवासी हंदवाडा कश्मीर घायल हो गया। उसे रात में ही स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि टैंकर से पेट्रोल के रिसाव के कारण दुर्घटना के कई घंटे बाद शुक्रवार दोपहर बाद उसमें आग लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद बनिहाल फायर स्टेशन से कई गाड़ियां, सेना और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे। रामबन के उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने बताया कि बनिहाल के चारेल में तेल टैंकर में आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ियों को भेजा गया। 

सड़क पर पानी का टैंकर पलटा, जानी नुकसान नहीं

कटड़ा के अस्पताल मार्ग पर बस स्टैंड नंबर दो के पास पानी का टैंकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। इस मार्ग पर भारी संख्या में भक्तों की आवाजाही रहती है। शुक्रवार सुबह बस स्टैंड नंबर दो के पास पानी का टैंकर सप्लाई देने के बाद मोड़ काट रहा था।

इस दौरान पुली में टायर धंसने से पलट गया। राहत की बात यह रही कि आसपास काफी भीड़ होने के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि वाहनों की आवाजाही कई घंटे तक प्रभावित रही। करीब तीन घंटे बाद टैंकर को क्रैन की मदद से हटाया गया और आवाजाही सामान्य रूप से सुचारू हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed