{"_id":"5e10a8af8ebc3e87f846e629","slug":"jammu-kashmir-pakistan-fired-shells-army-gave-a-befitting-reply-in-nowshera-and-hiranagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नौशेरा और हीरानगर में पाकिस्तान ने दागे गोले, किशोरी घायल, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नौशेरा और हीरानगर में पाकिस्तान ने दागे गोले, किशोरी घायल, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Sat, 04 Jan 2020 08:31 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 04 Jan 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एलओसी तथा आईबी पर शनिवार को भी गोले दागे। राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के पुखरणी में पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई फायरिंग में एक किशोरी घायल हो गई। इसकी शिनाख्त कौसर अख्तर (14) के रूप में की गई है। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से इलाज के बाद छोड़ दिया गया।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में शुक्रवार रात को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए रात भर गोलाबारी की। इस दौरान सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
सीमा पर जारी सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए करोल पंगा, पप्पू चक पोस्ट से पाकिस्तान ने शुक्रवार रात 10:10 पर गोलाबारी शुरू की, जो शनिवार सुबह 4:50 बजे तक जारी रही। गनीमत रही जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, शनिवार सुबह तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें कुछ गोले खेतों में पड़े मिले। इन्हें दोपहर बाद निष्क्रिय कर दिया गया।