{"_id":"6346bb6af9899831500210d8","slug":"jammu-kashmir-outsiders-should-not-get-the-right-to-vote-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: बाहरी लोगों को न मिले प्रदेश में मतदान का अधिकार, आजाद बोले- डीएपी करेगी विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: बाहरी लोगों को न मिले प्रदेश में मतदान का अधिकार, आजाद बोले- डीएपी करेगी विरोध
Wed, 12 Oct 2022 06:35 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 12 Oct 2022 06:35 PM IST
सार
अनंतनाग में आजाद ने कहा कि बाहर के लोगों को अपना वोट यहां नहीं डालना चाहिए बल्कि वे अपने राज्यों में सिस्टम के अनुसार सीलबंद लिफाफे में मतदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 में बाहरी लोगों को मत का अधिकार देने से रोकने का प्रावधान था।
विज्ञापन
अनंतनाग में डीएपी चेयरमैन गुलाम नबी आजाद
- फोटो : एएनआई
विस्तार
डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने बाहरी मतदाताओं पर कहा कि अगर उन्हें प्रदेश में मतदान का अधिकार दिया तो पार्टी इसका विरोध करेगी। खनबल में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा विरोध पहले भी था और अब भी रहेगा।
विज्ञापन
बाहर के लोगों को अपना वोट यहां नहीं डालना चाहिए बल्कि वे अपने राज्यों में सिस्टम के अनुसार सीलबंद लिफाफे में मतदान कर सकते हैं उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 में बाहरी लोगों को मत का अधिकार देने से रोकने का प्रावधान था।
विज्ञापन
बुधवार को डीएपी में कई लोग शामिल हुए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों के बीच जाने को कहा। कहा कि पार्टी को निचले स्तर से मजबूत करने के लिए कमेटी का गठन जल्द होगा।
विज्ञापन
आने वाले समय में पार्टी में और भी लोग शामिल होंगे। बाहर के लोगों को अपना वोट यहां नहीं डालना चाहिए बल्कि वे अपने राज्यों में सिस्टम के अनुसार सीलबंद लिफाफे में मतदान कर सकते हैं