{"_id":"673348455a1fb6973606e497","slug":"jammu-kashmir-omar-on-delhi-visit-again-after-19-days-will-meet-other-ministers-including-finance-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: 19 दिन बाद फिर दिल्ली दौरे पर उमर, वित्तीय सहित अन्य मंत्रियों से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: 19 दिन बाद फिर दिल्ली दौरे पर उमर, वित्तीय सहित अन्य मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
Tue, 12 Nov 2024 05:51 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 12 Nov 2024 05:51 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दिल्ली दौरे पर गए, जहां वे केंद्रीय वित्तीय मंत्री और अन्य मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और राज्य के विकास के लिए आर्थिक सहयोग की मांग करेंगे।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर
- फोटो : X / @OmarAbdullah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दूसरी बार दिल्ली दौरे पर गए है। सोमवार को वह जम्मू एयरपोर्ट से शाम चार बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए। वहां उनकी मुलाकात केंद्रीय वित्तीय मंत्री, रक्षा मंत्री सहित अन्य मंत्रियों के साथ होगी। अपने पहले दिल्ली दौर से 19 दिन बाद ही उमर दूसरी बार दिल्ली दौरे पर गए है।
विज्ञापन
इन 19 दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले, यूटी दिवस और विधानसभा का हंगामेदार सत्र रहा है। विधानसभा में पास हुए विशेष दर्जे की बहाली के प्रस्ताव के बाद उमर का दिल्ली दौरा कही मायनों में अहम माना जा रहा है। सोमवार को श्रीनगर से सड़क मार्ग से जम्मू पहुंचने के बाद उमर ने जम्मू सचिवालय से अपना कामकाज शुरू किया।
विज्ञापन
उसके बाद शाम चार की फ्लाइट से वह दिल्ली रवाना हुए। विधानसभा सत्र के दौरान उमर ने कहा कि थी वह दिल्ली में वित्तीय मंत्री के साथ मुलाकात कर प्रदेश के लिए आर्थिक सहयोग की मांग करेंगे। 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र होगा। ऐसे में उमर की यह मुलाकात काफी अहम मनानी जा रही है। उमर चाहेंगे की केंद्र सरकार इसी शीतकालीन सत्र में जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करे।
विज्ञापन