{"_id":"63b2ab115020a17fcc6dd07e","slug":"jammu-kashmir-now-seeds-of-entrepreneurship-to-be-sown-in-students-from-school-itself-jkedi-started-new-schem","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: छात्रों में अब स्कूल से ही बोया जाएगा उद्यमिता के बीज, जेकेईडीआई की शुरू की नई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: छात्रों में अब स्कूल से ही बोया जाएगा उद्यमिता के बीज, जेकेईडीआई की शुरू की नई योजना
Mon, 02 Jan 2023 03:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 02 Jan 2023 03:30 PM IST
सार
जेकेईडीआई के अधिकारी पाठ्यक्रम तैयार कर रहे हैं। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर उन्हें यह विषय पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
School Batote
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के स्कूलों में अब छात्रों को स्वरोजगार की शिक्षा भी दी जाएगी। अपना कारोबार कैसे शुरू कर सकते हैं, इसके बारे में भी पढ़ाया जाएगा। जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) ने इसके लिए योजना तैयार की है। 11वीं और 12वीं कक्षा में सिलेबस के रूप में उद्यमशीलता का पाठ पढ़ाने की तैयारी है, ताकि स्कूल स्तर से ही उद्यमिता का बीज बोया जाए।
विज्ञापन
जेकेईडीआई के अधिकारी पाठ्यक्रम तैयार कर रहे हैं। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर उन्हें यह विषय पढ़ाया जाएगा। जम्मू और कश्मीर संभाग के सरकारी स्कूलों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जेकेईडीआई की कमेटी तैयार कर रही है पाठ्यक्रम
जेकेईडीआई के विशेषज्ञों की एक कमेटी पाठ्यक्रम तैयार रही है। पाठ्यक्रम में 190 घंटे का प्रोग्राम होगा, जिसमें उद्यमिता के बारे में जानकारी होगी। उद्यमी कैसे बने, क्या करना होगा, शुरूआत कैसे करें, सरकार की योजनाओं सहित अन्य जरूरी पहलुओं संबंधी पढ़ाया जाएगा। जेकेईडीआई के विशेषज्ञ स्कूलों में जाकर छात्रों को इसके बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
स्वरोजगार के प्रति रुझान बढ़ाना है उद्देश्य
जम्मू-कश्मीर में युवा रोजगार के रूप सरकारी नौकरी को ही प्राथमिकता देते हैं। सरकारी नहीं मिलने पर निजी क्षेत्र में नौकरी करना ही विकल्प होता है। ऐसे में अब छात्रों को शुरूआत से ही तीसरे विकल्प स्वरोजगार चुनने के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए ही स्कूलों में बच्चों को उद्यमिता के बारे में पढ़ाया जाएगा।
स्कूलों में पाठ्यक्रम के रूप में उद्यमिता के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए जेकेईडीआई के विशेषज्ञों की कमेटी पाठ्यक्रम तैयार कर रही है। इस पाठ्यक्रम को स्कूलों में पढ़ाने के लिए सरकार से मंजूरी ली जाएगी, जिसके बाद पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में इसे कुछ जिलों में शुरू करेंगे। -इंजीनियर एजाज अहमद भट, निदेशक जेकेईडीआई।