Jammu Kashmir News: घाटी में बहाए गए निर्दोषों के खून की एक-एक बूंद का लेंगे बदला, एलजी ने की घोषणा
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की, कहा की निर्दोषों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि घाटी में बहाए गए निर्दोषों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा। आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के लिए सभी क्षमताओं का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। हुमहामा में 629 बीएसएफ रिक्रूट की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की नापाक हरकतों को जारी रखे हुए है।
दुर्भाग्य से हमारा एक ऐसा पड़ोसी है, जो आजादी के समय से ही लगातार जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की साजिशें रच रहा है। अपने नागरिकों को गरीबी और भूख से पीड़ित करने के बावजूद वह आतंकवाद का समर्थन और नशीले पदार्थों की तस्करी करने की नापाक हरकतों को जारी रखे हुए है।
गांदरबल के गगनगीर और बारामुला के गुलमर्ग में हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए एलजी ने कहा कि आतंकियों ने हमारे बहादुर सैनिकों, नागरिकों, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल श्रमिकों और अन्य राज्यों से आए कुछ मजदूरों को निशाना बनाया है। हमने संकल्प लिया गया है कि हमारे सुरक्षाबलों द्वारा बहाए गए खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा।
सरकार और सुरक्षाबलों का उद्देश्यआतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना
उप राज्यपाल ने कहा कि ऐसी स्थिति में भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति को अधिक सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। सरकार और सुरक्षाबलों का उद्देश्य आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना है। ऐसा माहौल बनाना है जहां नागरिक अपने सपनों और आकांक्षाओं को साकार कर सकें।
हमें जनता को आश्वस्त करना चाहिए कि आतंकवादियों और उनके मददगारों के खिलाफ निरंतर, प्रभावी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार के संपूर्ण दृष्टिकोण का उपयोग करते हुए हम आतंकवाद के पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने के लिए सभी उपलब्ध क्षमताओं का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सिन्हा ने कहा कि बीएसएफ, सेना, पुलिस और अन्य एजेंसियों के बीच समन्वय के माध्यम से आतंकवाद रोधी ग्रिड को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। घुसपैठ को रोकने और हमारी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सभी अभियानों में बीएसएफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आईजी बीएसएफकहा - घुसपैठ के हर प्रयास को करेंगे नाकाम
कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ रोधी ग्रिड बहुत मजबूत है। हमारे सुरक्षाबल घुसपैठ के किसी भी प्रयास को नाकाम कर देंगे। यह बात शनिवार को बीएसएफ के कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक अशोक यादव ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सर्दियों से पहले घुसपैठ की कोशिशें बढ़ जाती हैं, लेकिन सेना के समन्वय से एलओसी ग्रिड बहुत मजबूत है। हम हर घुसपैठ को नाकाम कर देंगे।
हाल की आतंकवादी घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए यादव ने कहा कि सुरक्षाबल खतरों का विश्लेषण करते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं कि भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति न हो। सभी सुरक्षाबल समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।