फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: Victory of Independent Tajim in Poonch and wife of former MP Safina in Baramulla ddc elections top seat

जम्मू-कश्मीरः पुंछ में निर्दलीय ताजीम और बारामुला में पूर्व सांसद की पत्नी सफीना की जीत

Sun, 14 Feb 2021 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Feb 2021 06:22 AM IST
विज्ञापन
Jammu kashmir news: Victory of Independent Tajim in Poonch and wife of former MP Safina in Baramulla ddc elections top seat
जीत के बाद आजाद उम्मीदवार ताजीम अख्तर... - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को छह जिलों के डीडीसी चुनाव में से तीन जिलों में कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव स्थगित करने पड़े। पुंछ में निर्दलीय का कब्जा रहा। पीएजीडी में क्रॉस वोटिंग से बारामुला की सीट पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग की पत्नी सफीना बेग ने बाजी मार ली। बांदीपोरा में पीएजीडी को जीत मिली। हालांकि, जम्मू संभाग के राजोरी, रामबन व किश्तवाड़ में कोरम पूरा न होने से चुनाव नहीं हो सके।  

विज्ञापन


पुंछ में डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर निर्दलीय सदस्यों का कब्जा हो गया। अध्यक्ष के चुनाव में साथरा ब्लॉक से निर्दलीय ताजीम अख्तर ने नंगाली साहिब साईं बाबा ब्लाक से कांग्रेस के डीडीसी सदस्य डॉ. नाजिया गनेई को हराया। ताजीम को 14 में से 8 और नाजिया को 6 वोट मिले। उपाध्यक्ष के चुनाव में मुकाबला दो निर्दलियों में हुआ। मेंढर बी ब्लाक से डीडीसी सदस्य इंजीनियर मोहम्मद अशफाक ने मेंढर सी से डीडीसी सदस्य वाजिद बशीर खान को हराया। अशफाक को 9 और वाजिद बशीर को 5 वोट मिले। 
विज्ञापन


राजोरी में डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव कोरम के अभाव में स्थगित कर दिए गए। चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने वाले 14 में से 5 सदस्य नहीं पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए नेकां के 5, कांग्रेस के 3, पीडीपी से 1 सदस्य पहुंचे, लेकिन भाजपा से 3, अपनी पार्टी से 1 और 1 निर्दलीय सदस्य नहीं पहुंचे। इससे निर्धारित कोरम पूरा नहीं हो सका। वहीं, नेकां के डीडीसी सदस्य खालिद हुसैन चौधरी ने बगावत कर दी और खुद को अध्यक्ष पद का दावेदार घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किश्तवाड़ में डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित हो गया है। चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के नौ सदस्य ही पहुंचे। प्रक्रिया में दो तिहाई उपस्थिति न होने के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। नेकां की शरीफा बेगम सहित पांच सदस्य गैरहाजिर रहे। वहीं, जिला रामबन में डीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को कोरम के अभाव में स्थगित कर दिया गया है। नेकां के छह और कांग्रेस के दो सदस्य ही बैठक में मौजूद रहे, जबकि भाजपा के तीन व तीन निर्दलीय नदारद रहे।

पीएजीडी में एक बार फिर क्रॉस वोटिंग होने से बारामुला की डीडीसी की कुर्सी निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में चली गई। शनिवार को हुए चुनाव में डीडीसी अध्यक्ष पर निर्दलीय महिला उम्मीदवार सफीना बेग की जीत हुई। पीपुल्स कान्फ्रेंस के सनाउल्ला पर्रे उपाध्यक्ष चुने गए। मतदान में सफीना को 10 वोट मिले, जबकि उनकी पीडीपी से प्रतिद्वंद्वी कुरत-उल-बशीर को सिर्फ चार वोट मिले। इससे पहले आठ फरवरी को कोरम पूरा न होने के चलते यहां मतदान टाल दिए गए थे। बांदीपोरा में डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर पीएजीडी के उम्मीदवारों ने कब्जा किया। नेकां के अब्दुल गनी भट ने सात वोट हासिल किए जबकि पीडीपी के कैसर शफीक ने 8 वोट हासिल किए। 


ड्रॉ से बारामुला में उपाध्यक्ष पद पर पीसी का कब्जा
बारामुला उपाध्यक्ष पद पर पीपुल्स कान्फ्रेंस (पीसी) के सनाउल्ला पर्रे और इरफान हफीज लोन आमने-सामने थे और दोनों को 7-7 वोट हासिल हुए। बाद में ड्रॉ से सनाउल्ला उपाध्यक्ष चुने गए। 
 
जिला अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
पुंछ ताजीम अख्तर (निर्दल) इंजीनियर मोहम्मद अशफाक (निर्दल)
बारामुला सफीना बेग (निर्दल) सनाउल्ला पर्रे (पीपुल्स कांफ्रेंस)
बांदीपोरा अब्दुल गनी भट (नेकां) कैसर शफीक (पीडीपी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed