{"_id":"6079df6f8ebc3e245c61018a","slug":"jammu-kashmir-news-the-color-of-kashmiri-culture-will-be-seen-on-army-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवाम से बेहतर रिश्तों की कवायद : सेना के वाहनों पर दिखेगा कश्मीरी संस्कृति का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवाम से बेहतर रिश्तों की कवायद : सेना के वाहनों पर दिखेगा कश्मीरी संस्कृति का रंग
Sat, 17 Apr 2021 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:33 AM IST
सार
- सैन्य काफिलों के वाहनों पर भी लाल की जगह नीले झंडे नजर आएंगे
विज्ञापन
सैन्य वाहन...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां पर शांति लाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के बीच दोस्ताना रिश्ते बनाने की कवायद के तहत सेना के वाहनों पर अब कश्मीर की संस्कृति का रंग नजर आएगा। इन वाहनों पर घाटी के मशहूर पर्यटन स्थलों के चित्रों के साथ अवाम को सलाम भी लिखा गया है। इतना ही नहीं लोगों के मन से डर दूर करने के लिए सैन्य काफिलों के वाहनों पर लगने वाले लाल झंडे को भी नीले रंग के झंडे में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि कश्मीर की जनता को ज्यादा से ज्यादा दोस्ताना माहौल का आभास कराने के लिए भारतीय सेना के काफिले के वाहनों में लगे लाल झंड़े को इसलिए नीले रंग में बदला गया है। गाड़ियों के ऑलिव ग्रीन रंग में भी थोड़ा बदलाव लाया गया है। अब वाहनों पर तसवीरें लगाई गई है जिससे कश्मीर की संस्कृति, यहां के त्योहारों, पर्यटन स्थलों, संगीत के साजों आदि को दर्शाया गया है ताकि अवाम सेना के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस करे। कुछ गाड़ियों पर चित्रों के साथ कुछ स्लोगन भी लिखे गए हैं जैसे, कश्मीर को सलाम, कश्मीरी अवाम को सलाम आदि।
विज्ञापन
एरिया में दीवारों पर दिखेंगी स्थानीय हीरो की तस्वीरें
उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं मिलिट्री कैंटोनमेंट की लुक्स (रूपरेखा) को भी बदला जा रहा है ताकि जब भी अवाम वहां से गुजरे तो उन्हें अपनापन महसूस हो और उन्हें लगे कि सेना उनकी हिमायती है। पहले दीवारों के रंग लाल या और किसी रंग के थे उन्हें भी बदला जा रहा है। अधिकारी ने एक दीवार का उदाहरण देते हुए कहा कि इस दीवार पर सभी ऐसे लोगों की तसवीरें होंगी जिन्होंने कश्मीर का नाम रोशन करते हुए उपलब्धियां हासिल की हों जैसे कि बांदीपोरा की किक बॉक्सिंग चैंपियन तजामुल इस्लाम। अवाम को इससे एक तो गर्व महसूस होगा दूसरा वह अपने आपको सेना के साथ जुड़ाव भी महसूस करेंगे।
विज्ञापन
जवानों को विनम्रता से पेश आने के निर्देश
गौरतलब है कि इसके अलावा सेना के जवानों को कहा गया है कि वह आम लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। और भी कई ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिससे लोगों को यह महसूस हो कि यह सेना उनकी अपनी सेना है। बता दें कि इससे पहले भी भारतीय सेना ने कश्मीर के ग्रामीण इलाकों में डे विथ कंपनी कमांडर, हमसाया है हम जैसे कई प्रोग्राम चलाए गए हैं जिससे जवान और अवाम के बीच की दूरी कम हो सके। हालांकि इसके साथ ही सेना की एक स्पष्ट रणनीति है कि कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करना और जो देश के खिलाफ हथियार उठाएगा उसे मौत ही मिलेगी।