{"_id":"60b2933f240d500dae13d258","slug":"jammu-kashmir-news-terrorist-escaped-during-sopore-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : सोपोर मुठभेड़ के दौरान चकमा देकर आतंकी फरार, सुरक्षाबलों ने चलाया कासो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : सोपोर मुठभेड़ के दौरान चकमा देकर आतंकी फरार, सुरक्षाबलों ने चलाया कासो
Sun, 30 May 2021 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 30 May 2021 12:47 AM IST
सार
- मुठभेड़ के दौरान लश्कर के दो आतंकी फंसे हुए थे
- बाद में सुरक्षाबलों ने सोपोर में तीन जगहों पर तलाशी अभियान चलाया
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान आतंकी चकमा देकर फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान लश्कर के दो आतंकी फंसे हुए थे। आतंकियों के फरार होने के बाद सुरक्षाबलों ने सोपोर में तीन जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सोपोर के वारपोरा में एक इनपुट के बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से चलाए गए एक साझे तलाशी अभियान के बाद शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
आतंकी रात के दौरान भाग निकले, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह ऑपरेशन को स्थगित कर दिया। सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-ताइबा का एक स्थानीय आतंकी मुदस्सिर पंडित समेत एक अन्य और आतंकी फंसा हुआ था।
विज्ञापन
ऑपरेशन को स्थगित करने के बाद इलाके में आतंकियों की मूवमेंट के इनपुट मिलने पर एक बार फिर से सुरक्षाबलों ने वारपोरा समेत रफियाबाद और डूरु इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। उन्हें अंदेशा है कि फरार आतंकी इलाके में मौजूद हो सकते हैं।