{"_id":"5d41fd1e8ebc3e6cb47b39b1","slug":"jammu-kashmir-news-sunderbani-news-jmu190504242","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
विज्ञापन
नौशेरा में पौधरोपण करते सैन्य कर्मी व छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। सेना की राष्ट्रीय रायफल्स बटालियन स्थित लाम ने वन विभाग के सहयोग से एलओसी क्षेत्र लाम व सरया के गांव व स्कूलों में पौधरोपण किया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली लाना, पेड़ों को बचाना, वनों की कटाई को रोकना था। इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसमें बच्चों युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में सेना ने जागरूक किया। उधर एलओसी क्षेत्र कलाल मे वन विभाग डीएफओ सुरेश मांडा के निर्देश पर सेना की राष्ट्रीय रायफल्स बटालियन कलाल के सहयोग से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर सैन्य अधिकारी और वन विभाग के लोग मौजूद रहे।
मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
सुंदरबनी। नगर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को जमकर बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से होने के बाद जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त होकर रह गया । सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में नदियां नाले पूरी तरह से उफान पर रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहरों बाजारों तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके चलते बच्चे स्कूल कालेज नहीं पहुंच पाए। इससे स्कूलों तथा कालेजों में हाजिरी न के बराबर रही। सुंदरबनी से बाया सेरी नौशेरा जाने बाले मार्ग पर बैरीपतन पुल के पास पस्सियां गिरने से सुंदरबनी से बाया सेरी नौशेरा जाने बाले सड़क मार्ग का उपजिला सुंदरबनी तथा नौशेरा के बीच सड़क संपर्क कटा रहा।