फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कृषि निदेशक ने ताहब पुलवामा में हाई-टेक पॉली हाउस का किया दौरा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कृषि निदेशक कश्मीर मोहम्मद इलियास खतीब ने रविवार को पुलवामा के ताहब क्षेत्र में स्थित हाईटेक पॉली हाउस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास में हाईटेक तकनीक की महत्ता पर जोर दिया। खतीब ने विभिन्न प्रगतिशील किसानों से बातचीत करते हुए सब्जी की खेती के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) के तहत विभाग विभिन्न सब्जी फसलों की वर्षभर खेती के लिए एक विशेष परियोजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


निदेशक ने बताया कि इन हाई-टेक पॉली हाउसों में जो सब्जियां उगाई जा रही हैं, वह इसी दिशा में एक कदम है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग ने कश्मीर के सभी जिलों में हाई-टेक पॉली हाउस स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

खतीब ने किसानों से कृषि संचालन को विविध बनाने और फसल की किस्मों में बदलाव करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये हाईटेक पॉली हाउस क्षेत्र में कृषि परिदृश्य को नया आयाम देंगे। उन्होंने शिक्षित युवाओं से अपील की कि वे कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का लाभ उठाने के लिए आगे आएं। खतीब ने आलवापोरा स्थित बीज वृद्धि फार्म का भी दौरा किया और फार्म के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed