{"_id":"673671b5032b8605f10d8344","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-266-1-sr31001-102843-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा दें शिक्षक : इत्तू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा दें शिक्षक : इत्तू
विज्ञापन
श्रीनगर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक कल्याण और उच्च शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने कहा, बच्चे हमारे बगिया के फूल हैं और जम्मू-कश्मीर का भविष्य उनके हाथों में है। शिक्षक समुदाय बच्चों में रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा दें, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकें।
श्रीनगर में स्थित शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी (स्कॉस्ट) कश्मीर में आयोजित रंगारंग बाल दिवस समारोह में मंत्री ने बच्चों की शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रही है और यह सुनिश्चित करेगी कि शिक्षा का स्तर विकसित देशों के मानकों के बराबर हो। इस दौरान मंत्री ने भारती एयरटेल फाउंडेशन के शिक्षक पेशेवर विकास कार्यक्रम (टीचर एप) का शुभारंभ किया और पाई जैम फाउंडेशन द्वारा विभिन्न स्कूलों को दान किए गए टिंकरिंग स्पेसेस का सामग्री वितरण किया। समारोह के अंत में मंत्री ने जेकेबोस के कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया।