Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: लद्दाख के उपराज्यपाल ने दमन, दीव और सिलवासा में विकास कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
jammu kashmir news
LG Ladakh visits Namo Path view point in Daman. Source - LG office
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने दमन, दीव और सिलवासा में कई महत्वपूर्ण स्थलों और परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस यात्रा के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों, जन कल्याणकारी योजनाओं और आधुनिक शहरी सुविधाओं के समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन


दमन: संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा

उपराज्यपाल ने दमन में आयोजित रात्रि बाज़ार का दौरा किया गया, जहां स्थानीय संस्कृति और उद्यमिता की जीवंत झलक देखने को मिली। यहां की व्यावसायिक गतिविधियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को आकर्षित करती हैं। इसके साथ ही, दमन पुलिस स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया, जहां उसके कामकाज और जन सेवा सुविधाओं की समीक्षा उपराज्यपाल लद्दाख द्वारा की गई। इसके अलावा नमो पथ व्यू पॉइंट का भी दौरा किया गया, जो तेज़ी से एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है।
विज्ञापन


सिलवासा: खेल, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा
उन्होंने सिलवासा में गो-कार्ट रेसिंग ट्रैक का निरीक्षण किया गया, जो खेल पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इसके अलावा, कविंद्र गुप्ता ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का दौरा किया, जो जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रहा है। शहर के फ्लाईओवर के नीचे बने खेल के मैदानों का भी निरीक्षण किया गया, जो शहरी स्थान के उपयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। वे स्काडा जल उपचार संयंत्र में भी पहुंचे। यहां आधुनिक तकनीक के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। नंदघर गलोंडा में सामुदायिक सुविधाओं का जायज़ा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीव: आधुनिक अस्पताल और स्वच्छता पर ज़ोर

उपराज्यपाल दीव स्थित नमो अस्पताल भी पहुंचे। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह अस्पताल पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसमें विशाल वार्ड, आधुनिक ओपीडी और पर्यावरण के अनुकूल परिदृश्य हैं। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने लद्दाख के उपराज्यपाल से मुलाकात की। इस योजना ने स्थानीय परिवारों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाया है।

उन्होंने दीव के टेंट सिटी बाज़ार का भी निरीक्षण किया, जो स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी दौरा किया गया, जो स्वच्छ भारत और हरित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अंत में, कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया गया और कार्यप्रणाली तथा चल रही पहलों की समीक्षा की गई।


उपराज्यपाल लद्दाख ने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे, फलते-फूलते पर्यटन, महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों और बेहतर सार्वजनिक सेवाओं के साथ यह केंद्र शासित प्रदेश प्रगति के एक मॉडल के रूप में उभरा है, जो संतुलित क्षेत्रीय विकास और जन-केंद्रित शासन के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लद्दाख भी स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में विकास के ऐसे ही जन-केंद्रित मॉडल अपनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed