फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पंजाब में कश्मीरी मटन डीलरों से जबरन वसूली का आरोप

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कश्मीर आर्थिक गठबंधन के सह अध्यक्ष फारूक अहमद डार ने पंजाब में कश्मीरी मटन डीलरों और ट्रक ड्राइवरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में स्थानीय ठेकेदारों और अधिकारियों द्वारा कश्मीरी भेड़-बकरी के वाहनों को अवैध रूप से रोका जा रहा है। ड्राइवरों को पैसे देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। विरोध करने वालों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह मुद्दा केवल व्यापारी वर्ग का नहीं है, बल्कि कश्मीरी व्यापारियों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा का है। इसके लिए सभी संस्थाओं को आगे आना होगा। कश्मीर थोक मटन डीलर्स यूनियन के महासचिव मिराजुद्दीन गनई ने कहा कि यह सब कथित तौर पर पूर्व सांसद मेनका गांधी से जुड़े एक खास एनजीओ की आड़ में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार व्यापार को बढ़ावा देने का दावा करती है और दूसरी तरफ कश्मीरी व्यापारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed