{"_id":"68658ce0a09291016b02db02","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11003-102926-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा के भक्तों के चरण छुए, बुजुर्गों के पैर दबाए, महिलाओं के लिए बैठने की व्यवस्था की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा के भक्तों के चरण छुए, बुजुर्गों के पैर दबाए, महिलाओं के लिए बैठने की व्यवस्था की
बालटाल पहुंचने पर तीर्थयात्रियों के ढोल नगाड़ों से किया स्वागत।
- फोटो : shrinagar news
Link Copied
बालटाल (श्रीनगर)। देश के कोने-कोने से बाबा बर्फानी का दर्शन करने पहुंचे शिवभक्तों का बालटल बेस कैंप पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के बीच सुरक्षा कर्मियों, लंगर सेवादारों और दुकानदारों ने फूल-माला पहनाकर भक्तों को गले लगा लिया। उनके चरणों को छुआ। बच्चों को गोदी में उठा लिया तो बुजुर्गों के पैर दबाने के साथ ही महिलाओं को आराम करने के लिए अलग व्यवस्था की।
विज्ञापन
बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु इस सेवा से अभिभूत थे तो सेवादार निहाल हो गए। बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष से बालटाल घाटी गुंजायमान हो गई। तीन जुलाई से शुरू हो रहे श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा में शामिल होने जम्मू से श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार को बस से शाम करीब साढ़े चार बजे सख्त सुरक्षा के घेरे में पहले पड़ाव स्थल बालटल पहुंचा। हालांकि उनके पहले ही श्रीनगर तक हवाई मार्ग और अपने साधन से सैकड़ों की संख्या में यात्री बालटाल पहुंच चुके थे लेकिन सभी को प्रवेश द्वार से पहले ही रोक दिया गया था। बस से पहुंचे पहले जत्थे के साथ ही सुरक्षा कर्मियों ने स्वागत करते हुए उन्हें भी बेस कैंप की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।