फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पीपुल्स कांफ्रेंस, पीडीएफ और जमात ए इस्लामी हुए एकजुट, पीएसी गठबंधन बनाया

विज्ञापन
jammu kashmir news
पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन जानकारी देते हुए। - फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को एक नए राजनीतिक गठबंधन का आगाज हुआ। पीपुल्स कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन, पीडीएफ के हकीम यासीन और जमात-ए-इस्लामी समर्थित न्याय और विकास मोर्चा ने नए गठबंधन की घोषणा की। तीनों पार्टियों के इस संयुक्त गठबंधन का नाम ''''पीपुल्स अलायंस फॉर चेंज'''' (पीएसी) घोषित किया गया है।
विज्ञापन

श्रीनगर में चर्च लेन स्थित आवास एवं पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने नए गठबंधन पीएसी की घाोषणा करते हुए कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक और सांविधानिक भविष्य को नया आकार देने की सशक्त पहल है। एक रणनीतिक गठबंधन की शुरुआत की प्रतीक है। कहा कि मौजूदा राजनीतिक दल उन लोगों को सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने कश्मीरियों को जख्म दिया था। ऐसे लोग सत्ता में बैठे हुए हैं। बोले, पीएसी के रूप में एक मंच पर आए तीनों संगठन पीड़ितों को न्याय और नौजवानों को रोजगार दिलाएंगे।
विज्ञापन

सज्जाद लोन ने कहा कि पीएसी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राजनीतिक कैदियों और अकारण जेल में बंद युवाओं के लिए सामान्य माफी, हाशिए पर पड़े लोगों के फिर से एकीकरण और बहिष्कार की राजनीति को समाप्त करने का भी आह्वान किया। हाल ही में भर्ती अभियानों में सर्वाधिक नियुक्तियां जम्मू क्षेत्र के लोगों की किए जाने पर कश्मीरियों के साथ पक्षपात किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने सभी समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों को पीएसी गठबंधन में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेडीएफ के अध्यक्ष शमीम अहमद थोकर ने कहा कि जिन्होंने दर्द दिया है वह सरकार का प्रतिनिधित्व करने का दावा नहीं कर सकते। कहा, सज्जाद लोन के दिवंगत पिता से उनके गहरे संबंध थे। पीडीएफ के अध्यक्ष हकीम मोहम्मद यासीन ने जोर देकर कहा कि पीपुल्स अलायंस फॉर चेंज पारदर्शिता की नींव पर मजबूती से खड़ा है। बोले, हम दोहरी बातें नहीं करेंगे। मसलन जम्मू-कश्मीर में कुछ और दिल्ली में कुछ और। मौलवी इमरान रजा अंसारी ने कहा कि यह गठबंधन न्याय और समानता पर आधारित है। इस दौरान उपाध्यक्ष अब्दुल गनी वकील, डीडीसी अध्यक्ष इरफान पंडितपुरी, इरफान मट्टू, एडवोकेट बशीर डार, डॉ. मुदासिर अकबर शाह, शेख इमरान, अब्दुल रहमान, सयार अहमद रेशी, डॉ. तलत मजीद, डॉ. कलीमुल्लाह लोन, फारूक अहमद गनई, अहसान मलिक, हकीम मोहम्मद यासीन, डॉ. निसार अहमद पाल, अब्दुल राशिद, मुश्ताक शमीन, एडवोकेट आरिफ शाह, एडवोकेट रईस आदि लोग मौजूद रहे।

उमर अब्दुल्ला भाजपा के मुख्यमंत्री हैं : सज्जाद


पीपुल्स कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कांफ्रेंस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला जनता के नहीं बल्कि भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा के हर कार्यक्रम में वह सबसे अगली पंक्ति में रहते हैं। नेशनल कांफ्रेंस बखूूबी जानती है कि जनता की आवाज कैसे दबाई जाती है। मुख्यमंत्री अपने विधायकों से कहते हैं कि क्षेत्र में जाकर बताएं कि उनके पास कोई अधिकार नहीं है जबकि अभी पिछले ही दिनों उपराज्यपाल ने स्पष्ट कहा था कि उनके पास सिर्फ सुरक्षा बल हैं। शेष सारे अधिकार प्रदेश सरकार के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed