फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: लार गांदेरबाल में मुस्लिमों ने दिया कश्मीरी पंडित की अर्थी को कंधा

विज्ञापन
jammu kashmir news
कश्मीरी पंडित की अर्थी को कांधा देते मु​स्लिम। - फोटो : shrinagar news
गांदेरबल। कश्मीर के लार गंदेरबल में रविवार को दिल को छू लेने वाला एक नजारा देखने को मिला। स्थानीय कश्मीरी पंडित बद्री नाथ भट के अंतिम संस्कार में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनके शव को कंधा दिया और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। यह पहल घाटी में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल हैं। आपसी प्रेम और सम्मान का प्रतीक हैं, जहां विभिन्न समुदायों के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक कश्मीरी पंडित बद्री नाथ भट क्षेत्र के काफी सम्मानित व्यक्ति थे। दशकों से लार गंदेरबल रह रहे थे। सभी के सुख-दुख में बराबर शरीक होते थे। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि उनका निधन हम सभी के लिए बड़ी क्षति है। इस कठिन समय में इलाके का हर मुस्लिम उनके परिवार के साथ हैं। हमने कभी भी एक-दूसरे में किसी तरह का विभेद नहीं किया।
विज्ञापन

बद्री नाथ भट के अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक एवं जम्मू-कश्मीर यूनाइटेड मूवमेंट (जेकेयूएम) के अध्यक्ष शेख इश्फाक जब्बार भी शामिल हुए। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि यह पूरे समुदाय के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हम हिन्दू और मुसलमान से पहले कश्मीरी हैं, जो दुख की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े होने भाईचारे का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed