{"_id":"68658c707ef7dca79e0b060e","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11002-102927-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारामुला में झेलम नदी में डूबे 14 वर्षीय लड़के की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारामुला में झेलम नदी में डूबे 14 वर्षीय लड़के की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के जुहामा इलाके में लगातार तीसरे दिन 14 वर्षीय लड़के की तलाश में अभियान जारी रहा। बता दें कि नहाते समय 14 वर्षीय लड़का सोमवार को झेलम नदी में डूब गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय लड़का गहरे पानी में चला गया। उस घटना के बाद खोज और बचाव अभियान तेज हो गया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), बारामुला पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों की एक संयुक्त टीम ने तुरंत शव को खोजने के प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि घंटों चले तलाशी अभियान के बावजूद अभी तक लड़के का पता नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन, पुलिस और बचाव कर्मियों के साथ मिलकर अभियान में सक्रिय रूप से लगा हुआ है।