{"_id":"686590f447cab67e5d019c49","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11002-102917-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर-लेह हाईवे पर वाहनों की टक्कर में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर-लेह हाईवे पर वाहनों की टक्कर में चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सुम्बल इलाके में मस्जिद मोड़ के पास श्रीनगर-लेह हाईवे पर एक टाटा मोबाइल और टेंपो ट्रैवलर के बीच टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों वाहन तेज़ रफ्तार थे। अचानक से मोड़ पर आपस में टकरा गए।
उन्होंने बताया कि तुरंत स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला और चारों घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है और उसे श्रीनगर रेफर किया गया है। इस घटना से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और सामान्य स्थिति बहाल होने से पहले व्यस्त राजमार्ग पर लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।